[ad_1]
IPL 2023 Winners List: भारतीय फैंस को लंबे इंतजार के बाद IPL 2023 का विजेता मिल चुका है. चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार IPL चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सोमवार देर रात तक खेले गए आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने बारिश से बाधित IPL मैच में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात देकर अपना पांचवां आईपीएल खिताब जीता है. धोनी ने दिखाया है कि क्यों उनकी टीम IPL इतिहास की सफलतम टीमों में से एक है. आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने अभी तक खेले गए 10 फाइनल मैचों में 5 बार जीत दर्ज करते हुए 5 ट्रॉफियां जीती हैं. IPL के 16 सीजनों में सिर्फ 7 टीमों ने ही चैम्पियन बनने का स्वाद चखा है.
[ad_2]
Source link