Home Breaking News लंबी वेटिंग लिस्ट से जनता त्रस्त: थरूर बोले- इस समस्या पर ध्याद दे सरकार; वंदेभारत पर एकतरफा फोकस चिंताजनक

लंबी वेटिंग लिस्ट से जनता त्रस्त: थरूर बोले- इस समस्या पर ध्याद दे सरकार; वंदेभारत पर एकतरफा फोकस चिंताजनक

0
लंबी वेटिंग लिस्ट से जनता त्रस्त: थरूर बोले- इस समस्या पर ध्याद दे सरकार; वंदेभारत पर एकतरफा फोकस चिंताजनक

[ad_1]

Tharoor flags problem of waitlisted rail tickets, says lopsided focus on Vande Bharat worrying

शशि थरूर
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने वेटलिस्टेड रेल टिकटों की समस्या पर सरकार को घेरा है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि आज जब हम आजादी के 75 सालों का जश्न मना रहे हैं  तब एक कंफर्म रेलवे टिकट सामान्य सुविधा होनी चाहिए। बावजूद इसके आज अगर किसी को ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल जाती है तो इसे भाग्य की बात माना जाता है। इस दौरान उन्होंने केवल वंदे भारत ट्रेनों की ओर ध्यान दिए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र पर तंज भी कसा। थरूर ने कहा कि यह चिंताजनक है। 

कांग्रेस नेता ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ये टिप्पणी की। इस रिपोर्ट में एक आरटीआई जवाब का हवाला देते हुए कहा गया था कि साल 2022-23 में टिकट खरीदने के बावजूद 2.7 करोड़ से अधिक यात्री ट्रेन से यात्रा नहीं कर सके क्योंकि वेटिंग लिस्ट थी। थरूर ने सवाल करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे में लंबी वेटिंग लिस्ट कब खत्म होगी? 

उन्होंने कहा कि 2022-23 में 2.7 करोड़ वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिली। इस साल सबसे ज्यादा संख्या में टिकट वेटिंग लिस्ट में रहे, जो खुद-ब-खुद रद्द हो गए। यह चलन लगातार जारी है। हर साल पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ा जा रहा है।  



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here