Home Breaking News Chhattisgarh: कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया व्हाट्सएप फॉर्मूला, इस क्लास से वर्कर सीख रहे चुनावी गुर

Chhattisgarh: कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया व्हाट्सएप फॉर्मूला, इस क्लास से वर्कर सीख रहे चुनावी गुर

0
Chhattisgarh: कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए बनाया व्हाट्सएप फॉर्मूला, इस क्लास से वर्कर सीख रहे चुनावी गुर

[ad_1]

Chhattisgarh: Congress will win election by WhatsApp, workers are learning election tricks from this class

Chhattisgarh Congresss
– फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता इन दिनों पढ़ाई करते हुए और चुनावी गुर सीखते हुए नजर आएंगे। हर रोज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को न केवल प्रदेश की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, बल्कि उन्हें प्रचार प्रसार कैसे करना यह भी सिखाया जाएगा। इसके लिए उन्हें बकायदा व्हाट्सएप पर शॉर्ट वीडियो शेयर किए जाएंगे। इसमें यह बताया जाएगा कि कैसे तथ्यात्मक जानकारियों को जनता के बीच शेयर करना है। इन वीडियो को अपने मोबाइल पर लेने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को (8827125759) नंबर मैसेज कर ‘जय कांग्रेस’ लिखना होगा। इसके बाद उन रोज सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार का ब्यौरा पहुंचने लग जाएगा।

यह भी पढ़ें: सियासत: रमन बोले- सिद्ध हो गया 250 करोड़ का चावल घोटाला, CM भूपेश खाद्य मंत्री का इस्तीफा लेंगे या बचाएंगे

विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई पहल की जा रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी की आईटी सेल ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक सरकारी की योजनाओं का सही ब्यौरा पहुंचाया जाएगी। इनका इस्तेमाल वे चुनाव के दौरान बहस के अलावा प्रचार प्रसार के लिए कर सकेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं की जानकारी के अलावा कांग्रेस के भावी प्लान भी होंगे। इसमें इंफोग्राफिक्स के अलावा शार्ट वीडियो और नेताओं के संदेश भी भेजे जाएंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here