Home Breaking News China: चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द की, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

China: चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द की, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

0
China: चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द की, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ी कड़वाहट

[ad_1]

china declines us request for meeting defence ministers in singapore

चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन ने अमेरिका के साथ रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया है। बता दें कि इस हफ्ते सिंगापुर में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक होनी थी लेकिन चीन ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया। इससे पहले जासूसी गुब्बारे को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। अब इस खबर से साफ है कि दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है।  

पेंटागन ने जारी किया बयान

पेंटागन ने एक बयान जारी कर कहा कि पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने अमेरिका को सूचित किया है कि उन्होंने मई में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी लॉयड ऑस्टिन और चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु के बीच बैठक को रद्द कर दिया है। चीन के साथ बैठक रद्द होने पर पेंटागन ने कहा कि वह खुली बातचीत में विश्वास रखते हैं और कोशिश करते हैं कि प्रतिस्पर्धा, संघर्ष में ना बदले। 

दोनों देशों के रिश्तों में जारी है तनाव

चीन और अमेरिका के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा तनाव और व्यापार विवाद को देखते हुए दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली इस बैठक की काफी अहमियत थी लेकिन चीन के कदम से दोनों देशों के रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिशों को झटका लगा है। बता दें कि गुब्बारे से जासूसी प्रकरण को लेकर भी दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था। हालांकि बीते हफ्ते चीन और अमेरिका के वाणिज्य मंत्रियों की वॉशिंगटन में मुलाकात से रिश्ते थोड़े पटरी पर आते दिख रहे थे लेकिन अब रक्षा मंत्रियों की बैठक रद्द होने से तनाव बढ़ने की पूरी आशंका है। 

अमेरिका से चिढ़ा हुआ है चीन

चीन ने बैठक के रद्द होने की वजह का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका ने जो चीन पर पाबंदियां लगाई हैं, उससे चीन चिढ़ा हुआ है और उसी के बदले में चीन ने बैठक रद्द करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि चीन के रक्षा मंत्री ली शांगफु सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के सदस्य हैं और यह कमीशन चीन का सर्वोच्च रक्षा निकाय है, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here