Home Sports CSK के मालिक हुए माही के दीवाने, बोले- हमें आपसे बेइंतहा मोहब्बत, फैन्स बोले- बिन धोनी सब सून

CSK के मालिक हुए माही के दीवाने, बोले- हमें आपसे बेइंतहा मोहब्बत, फैन्स बोले- बिन धोनी सब सून

0
CSK के मालिक हुए माही के दीवाने, बोले- हमें आपसे बेइंतहा मोहब्बत, फैन्स बोले- बिन धोनी सब सून

[ad_1]

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांचवीं बार खिताब दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ों दीवानों में एक नाम और जुड़ गया है. यह कोई आम नाम नहीं है, बल्कि सीएसके की मालिक इंडिया सीमेंट्स कंपनी के उपाध्यक्ष एन. श्रीनिवासन हैं. बीती रात बेहद रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर यह खिताब जीता. रात करीब 2 बजे तक चले इस मैच को करोड़ों लोग देख रहे थे. इसमें एक बड़ी संख्या माही के प्रशंसकों की थी. देश और दुनिया में निजी पर धौनी को करोड़ों लोग पसंद करते हैं. कहां तो यहां तक जाता है कि धोनी इस वक्त सीएसके से बड़े ब्रांड हैं. सीएसके की पहचान माही हैं.

इस बात को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स की मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने खुद पुख्ता कर दिया. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम गेंद पर टीम को मिली रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया और इस चमत्कार का पूरा श्रेय महेंद्र सिंह धोनी को दिया. उन्होंने धोनी को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी अगुआई में ही ऐसा कुछ हो सकता है. श्रीनिवासन ने मंगलवार सुबह सुपरकिंग्स के कप्तान धोनी से बात की और इस शानदार जीत के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई दी.

श्रीनिवासन ने धोनी से कहा, ‘‘शानदार कप्तान. आपने करिश्मा कर दिया. आप ही ऐसा कर सकते हैं. हमें खिलाड़ियों और टीम पर गर्व है.’’ उन्होंने पिछले कुछ दिनों में लगातार मुकाबलों के बाद धोनी को आराम करने की सलाह दी और जीत का जश्न मनाने के लिए उन्हें टीम के साथ चेन्नई आने के लिए आमंत्रित किया. श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘यह सत्र ऐसा रहा है जहां प्रशंसकों ने दिखाया है कि वे महेंद्र सिंह धोनी से कितना प्यार करते हैं. हम भी करते हैं.’’ सोमवार रात अहमदाबाद में हुए फाइनल में सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीता.

Tags: Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here