[ad_1]
IPL 2023 News: चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ IPL 2023 के फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर 10 रन ठोकते हुए अपनी टीम को एक असंभव सी जीत दिलाई. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने रिकॉर्ड पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और खिताब जीतने के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली. रविंद्र जडेजा ने IPL 2023 के फाइनल में आखिरी दो गेंदों पर तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए गुजरात टाइटंस से ट्रॉफी छीन ली.
[ad_2]
Source link