Home Sports IPL 2023 : फाइनल में चूके दो ‘सुपरस्‍टार’ और गुजरात टाइटंस के हाथ से छिटक गया खिताब

IPL 2023 : फाइनल में चूके दो ‘सुपरस्‍टार’ और गुजरात टाइटंस के हाथ से छिटक गया खिताब

0
IPL 2023 : फाइनल में चूके दो ‘सुपरस्‍टार’ और गुजरात टाइटंस के हाथ से छिटक गया खिताब

[ad_1]

नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings) की चैंपियन बन गई. फाइनल में गुजरात टाइटंस की टीम ने जब 20 ओवर्स में 214 रन का स्‍कोर बनाया था तो हर कोई हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की टीम की खिताबी जीत तय मान रहा था. लेकिन क्रिकेट में जो सोचा जाए, अकसर वह होता नहीं है. जिस बॉलिंग को GT का सबसे मजबूत पक्ष माना जाता था, उसी ने फाइनल में धोखा दिया. बारिश से प्रभावित इस मैच में सीएसके को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित टारगेट मिला था, जिसे एमएस धोनी (MS Dhoni) की टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

IPL-2023 में यदि किसी टीम की गेंदबाजी को सबसे मजबूत माना जा रहा था तो वह गुजरात टाइटंस थी. इस टीम में शमी व मोहित शर्मा जैसे तेज गेंदबाज और रााशिद खान व नूर अहमद जैसे रहस्‍यमयी स्पिनर थे. लेकिन फाइनल में राशिद खान (Rashid Khan) की नाकामी टीम को भारी पड़ी.

राशिद के तीन ओवर में बने 44 रन,विकेट भी नहीं मिला
टी20 के सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजों में शामिल राशिद, बैटरों की कठिन परीक्षा लेते है. अपने वेरिएशन से वे न सिर्फ लगातार विकेट लेते हैं बल्कि ‘कंजूस’ भी रहते हैं. इसी कारण वे कप्‍तान के ‘ट्रंप कार्ड’हैं. लेकिन सोमवार को उनका दिन नहीं था. वैसे तो कल जीटी के सारे गेंदबाज महंगे रहे. लेकिन राशिद ने 14.66 के औसत से रन लुटाए. तीन ओवर में 44 रन देकर वे फाइनल में टीम के दूसरे सबसे महंगे बॉलर रहे. कोई विकेट भी नहीं मिला. उनकी इस नाकामी के चलते सीएसके के रनों के फ्लो नहीं रुका.

आखिरी दो गेंदों पर लेंथ से भटके मोहित 
आईपीएल के इस सीजन में मोहित शर्मा (Mohit Sharma), GT के लिए ‘सीक्रेट वेपन’रहे. महज 50 लाख रुपये मोहित औसत (13.37)और स्‍टाइक रेट (9.8) में टीम के सर्वश्रेष्‍ठ बॉलर रहे. फाइनल में हालांकि उन्‍होंने तीन ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए. लेकिन आखिरी यानी 15वें ओवर की उनकी अंतिम दो कमजोर गेंदों ने गुजरात को खिताब से वंचित कर दिया. अंतिम ओवर में सीएसके को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी और रवींद्र जडेजा व शिवम दुबे क्रीज पर थे. डॉट रही पहली गेंद के बाद दूसरी गेंद पर शिवम दुबे ने सिंगल लिया. तीसरी गेंद पर जडेजा और चौथी गेंद पर दुबे भी सिंगल ही ले सके. अब दो गेंदों पर थी 10 रनों की दरकार.

पांचवीं गेंद मोहित ने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की. लेकिन नाकाम रहे. जडेजा ने इस पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया. अब एक गेंद पर चौके की जरूरत थी. मोहित फिर चूक कर गए. उनकी यह लो फुलटॉस लेग स्‍टंप की ओर थी जिसे जडेजा ने शॉर्ट फाइन लेग क्षेत्र से चौके के लिए बाहर भेज दिया. मोहित ने आईपीएल-2023 में 27 विकेट लिए शमी के बाद विकेटों के मामले में दूसरे नंबर पर रहे लेकिन आखिर की दो कमजोर गेंदें उनके और गुजरात टाइटंस के लिए भारी पड़ी.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Rashid khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here