[ad_1]
हाइलाइट्स
गुजरात टाइटंस को हराकर CSK आईपीएल 2023 की चैंपियन बनी
रवींद्र जडेजा ने फाइनल गेंद पर चौका मारकर चेन्नई को जीत दिलाई
नई दिल्ली. आखिरी 2 गेंद और जीत के लिए 10 रन की दरकार…आईपीएल फाइनल के इससे अधिक रोमांचक होने की कोई क्या उम्मीद कर सकता था. स्टेडियम में 70 हजार से अधिक दर्शकों का शोर, फिर भी रवींद्र जडेजा डटे रहे और वो कर दिखाया, जिसकी उम्मीद कम ही थी. उन्होंने एक छक्का और फिर आखिरी गेंद पर चौका लगा चेन्नई सुपर किंग्स की झोली में आईपीएल का पांचवां खिताब डाल दिया. इसके बाद उन्होंने बल्ला लहराते हुए जिस तरह डगआउट की तरफ दौड़ लगाई, ये इतना बताने के लिए काफी है कि जडेजा के लिए इस खिताब के क्या मायने हैं और उन्होंने सिर्फ चेन्नई को नहीं जिताया, बल्कि अपनी साख की लड़ाई भी जीती.
रवींद्र जडेजा के लिए फाइनल से पहले तक आईपीएल 2023 बहुत चमकदार नहीं रहा था. कम से कम फाइनल से पहले तक बल्ले से भी तो कई तूफानी पारी नहीं खेल पाए थे. गेंदबाजी में जरूर उन्होंने अपनी छाप छोड़ी थी. पर फाइनल की आखिरी दो गेंदों पर उन्होंने जो कर दिखाया, वो पूरे सीजन पर भारी पड़ा और जडेजा और टीम के लिए इससे बढ़कर शायद ही कुछ और होगा.
जडेजा और सीएसके के गिले-शिकवे हुए दूर!
रवींद्र जडेजा के लिए ये एक तरह से कमबैक आईपीएल रहा. पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल शुरू होने से चंद दिन पहले कप्तानी छोड़ दी थी. जडेजा को टीम की कमान सौंपी गई. पर उसके बाद क्या हुआ, ये सबको पता है. बीच सीजन में उन्हें कप्तानी छोड़नी पड़ी, टीम से अनबन की खबरें आईं. टीम छोड़ने तक की अफवाहें तक उड़ी, पर जडेजा टीम के साथ बने रहे और आईपीएल 2023 में ऐसी वापसी की कि अब शायद सारे पुराने गिले शिकवे भी दूर हो गए होंगे.
2022 में बीच सीजन में कप्तानी छोड़नी पड़ी थी
रवींद्र जडेजा का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 10 मैच में 20 की औसत से 116 रन बनाए थे. वह 7.51 के इकोनॉमी रेट से पांच विकेट ही हासिल कर पाए थे. जडेजा ने 8 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें से सिर्फ 2 में चेन्नई को जीत मिली थी. बाकी 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही थी. इसके बाद 2023 में उन्होंने जैसी वापसी की, वैसी शायद ही किसी को उम्मीद थी.
आईपीएल 2023 के बीच-बीच भी कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए, जिसे देखने के बाद यही लगा कि रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स और कप्तान एमएस धोनी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. पर जब टीम को जरूरत पड़ी तो जडेजा मैच विनर बनकर उभरे और पिछले सीजन में जो कुछ हुआ, उससे आगे निकल गए.
.
Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Ms dhoni, Ravindra jadeja
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 07:04 IST
[ad_2]
Source link