[ad_1]

एनडीए पासिंग आउट की परेड की समीक्षा करते सीडीएस जनरल अनिल चौहान।
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे में नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड चल रही है। इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान भी शिरकत हुए। उन्होंने मंगलवार को एनडीए के 144वें कोर्स की पासिंग आउट परेड की समीक्षा करते हुए महिलाओं की तारीफ की।
मौके पर जनरल चौहान ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपको बधाई देता हूं। साथ ही उन्होंने महिला कैडेटों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज देश की महिलाएं राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आगे आ रही हैं। उन्होंने एनडीए को समान स्तर पर ला दिया है, जहां पहले सिर्फ पुरुष होते थे, वहीं अब महिलाएं भी इसका हिस्सा है। सीडीएस ने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि महिलाओं ने अपने पुरुष भाइयों के समान जिम्मेदारियों को उठाने का संकल्प लिया है।
जनरल चौहान ने कहा कि हम आज सेना में एक नई क्रांति देख रहे हैं, जो ज्यादातर टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित है। वहीं, उन्होंने भारत की सशस्त्र सेनाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सेना भी एक बड़े परिवर्तन की राह पर हैं। संयुक्तता, एकीकरण और रंगमंचीय कमानों का निर्माण विचाराधीन है। इस बीच, सीडीएस ने कहा कि हम ऐसे समय में रह रहे हैं जब वैश्विक सुरक्षा की स्थिति सबसे अच्छी नहीं है और अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक व्यवस्था प्रवाह की स्थिति में है।
[ad_2]
Source link