Home Breaking News Manipur Violence: अमित शाह का ऑपरेशन मणिपुर, लूटे हथियारों की बरामदगी के लिए सुरक्षा बलों का सीक्रेट मिशन जारी

Manipur Violence: अमित शाह का ऑपरेशन मणिपुर, लूटे हथियारों की बरामदगी के लिए सुरक्षा बलों का सीक्रेट मिशन जारी

0
Manipur Violence: अमित शाह का ऑपरेशन मणिपुर, लूटे हथियारों की बरामदगी के लिए सुरक्षा बलों का सीक्रेट मिशन जारी

[ad_1]

Manipur Violence: Amit Shah meetings in Manipur, efforts to bring back for recovery of looted weapons

Amit Shah taking meeting on Manipur violence
– फोटो : Agency

विस्तार

चार सप्ताह से हिंसा की लपटों में घिरे ‘मणिपुर’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बैठकें कर रहे हैं। अमित शाह के ऑपरेशन ‘मणिपुर’ का पहला चरण खत्म होने वाला है। इसके बाद दूसरा और तीसरा चरण शुरू होगा। ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि केंद्रीय गृह मंत्री एक साथ किसी राज्य में तीन-चार दिन तक रहें हों। चूंकि मणिपुर को लेकर इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट चौंकाने वाली है, इसलिए शाह के साथ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, गृह सचिव अजय भल्ला, आईबी निदेशक तपन डेका और दूसरे कई वरिष्ठ अधिकारी मणिपुर पहुंचे हैं। असम राइफल और सीआरपीएफ के भी कई बड़े अधिकारी मणिपुर में हैं। सूत्रों का कहना है कि मणिपुर में मैदान और पहाड़ी क्षेत्रों में हिंसा करने वाले उपद्रवी एक साथ नपेंगे। इस बाबत एक ‘सीक्रेट एक्शन’ शुरू किया गया है। इसमें उपद्रवियों की गिरफ्तारी के अलावा उनके द्वारा लूटे गए हथियारों की बरामदगी करना, सुरक्षा बलों का पहला काम होगा।

यह भी पढ़ें: Manipur violence: मणिपुर की इनसाइड स्टोरी में चीन की एंट्री, सेना की मौजूदगी में कैसे चलती रही निजी सरकार?

केंद्रीय गृह मंत्री शाह कर रहे हैं बैठकें

सोमवार को मणिपुर में पहुंचने के बाद शाह ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, मंत्रिमंडल में उनके सहयोगी, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की थी। ‘कोआर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ ने शाह के दौरे को एक सकारात्मक कदम बताया था। मंगलवार को शाह ने राजधानी इंफाल में महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की है। वे विभिन्न जातीय समुदायों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। सूत्रों का कहना है कि शाह को मानचित्र के जरिए मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी एक बैठक करेंगे। इसमें सेना, असम राइफल, आईबी, सीआरपीएफ व राज्य पुलिस के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ‘कोआर्डिनेटिंग कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रिटी’ के पदाधिकारियों के साथ भी गृह मंत्री की बैठक तय की गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here