Home Breaking News Manipur Violence: कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखीं 12 मांगें, कहा- उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करें

Manipur Violence: कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखीं 12 मांगें, कहा- उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करें

0
Manipur Violence: कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखीं 12 मांगें, कहा- उच्चस्तरीय जांच आयोग गठित करें

[ad_1]

Government announces compensation package for those killed in Manipur clashes

मणिपुर में बिगड़े हालात को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति से की मुलाकात।
– फोटो : social media

विस्तार

हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति बहाली के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर हिंसा की खबरें आ रही हैं। इस हिंसा में कई लोगों की जान जा चुकी है। जहां आज सरकार ने पीड़ित परिवारों के दुख पर मरहम लगाने के लिए मुआवजे का एलान किया है। तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर एक उच्च स्तरीय जांच आयोग के गठन की मांग की।

मणिपुर की स्थिति को लेकर मंगलवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। वहीं, कांग्रेस नेता ने बताया कि मणिपुर के बिगड़ते हालात को काबू लाने के लिए उन्होंने मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। नेता ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट के एक सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय जांच आयोग के गठन सहित 12 मांगें रखी हैं।

10 लाख रुपये मुआवजे का एलान

वहीं, अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि केंद्र और मणिपुर राज्य सरकार ने मणिपुर में जातीय संघर्ष के दौरान मरने वालों के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, दंगे में मरने वालों के परिवार के एक सदस्य को भी नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुआवजे की राशि केंद्र और राज्य सरकार समान रूप से वहन करेगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here