[ad_1]
02:21 PM, 31-May-2023
थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए अजमेर के लिए उड़ान भरेंगे। किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम सेना के हेलीकॉप्टर से पुष्कर के लिए उड़ान भरेंगे। कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद पीएम शाम करीब पांच बजे अजमेर कायड़ विश्रामास्थली पहुंचेंगे और यही पर पीएम मोदी की जनसभा होगी।
बीजेपी को मजबूती देगी पीएम की रैली…
माना जा रहा है कि चुनाव से पहले पीएम मोदी की इस रैली से राजस्थान बीजेपी को मजबूती मिलेगी। पीएम अपने संबोधन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं में फिर से जोश भरने की कोशिश करेंगे। बीजेपी राज्य में चुनाव से पहले अपनी जमीन मजबूत करना चाहती है जिसका आगाज पीएम की जनसंपर्क रैली से होगा।
राजस्थान कांग्रेस में चल रहा मनमुटाव…
राजस्थान में कांग्रेस के दो दिग्गज अशोक गहलोत और सचिन पायलट के रिश्तों की तल्खियां किसी से छिपी नहीं हैं। हाल ही में गहलोत और पायलट की दिल्ली दरबार में पेशी हुई थी और खड़गे तथा राहुल गांधी के साथ मैराठन बैठक हुई थी। जिसके बाद दोनों नेताओं ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर सहमत हैं।
12:14 PM, 31-May-2023
PM Modi News Live: PM नरेंद्र मोदी की अजमेर में जनसभा, पुष्कर में करेंगे पूजा-पाठ
पुष्कर में अस्थाई हेलीपैड बनाया गया है। एसपीजी की टीम ने सोमवार को मेला मैदान में बनाए जा रहे हेलीपैड से लेकर ब्रह्मा जी के मंदिर तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुष्कर तीर्थ, धार्मिक, और पर्यटन नगरी के नाम से विख्यात है। पुष्कर को सभी तीर्थों का गुरु माना गया है। जगतपिता ब्रह्मा जी का पुष्कर में विश्व का इकलौता प्राचीन मंदिर है। हालांकि, आसोतरा धाम सहित कुछ और ब्रह्म जी के मंदिर भी हैं।
क्यों खास है पुष्कर?
पुरातन काल से पुष्कर की विशेष मान्यता रही है। देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों हिंदूओं के लिए पुष्कर आस्था का बड़ा केंद्र है। तीर्थ गुरु पुष्कर के लिए मान्यता है कि चारों धाम या अन्य सभी तीर्थ करने के बाद यदि तीर्थ गुरु पुष्कर के दर्शन नहीं किए, तो पुण्य नहीं मिलता। शास्त्रों के अनुसार, सभी तीर्थों के राजा प्रयागराज हैं। उसी तरह से सभी तीर्थों के गुरु पुष्कर राज हैं। पुरोहित ईश्वर पाराशर के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी नवंबर 2000 में भाजपा प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पुष्कर आए थे।
23 साल बाद फिर से मंदिर में दर्शन करेंगे मोदी…
उन्होंने बताया कि इस दौरान पीएम मोदी सरोवर पूजन भी किया था। उनकी यह यात्रा बही में दर्ज है। पीएम मोदी के भाई सोमभाई 2013, 2017 में और प्रहलाद भाई 19 अप्रैल 2018 को पुष्कर की यात्रा कर चुके हैं। पीएम मोदी 23 साल बाद फिर से पुष्कर तीर्थ आ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी ने छह अक्टूबर 2018 को अजमेर में रैली को संबोधित किया था, इस दौरान वे पुष्कर नहीं जा पाए थे।
[ad_2]
Source link