[ad_1]

ChatGPT
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) प्रश्न पत्र लीक मामला देश का पहला ऐसा केस हो सकता है, जहां अभ्यर्थियों ने सिस्टम को धोखा देने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया। प्रश्न पत्र लीक की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने पाया कि सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) और संभागीय लेखा अधिकारी (डीएओ) की भर्ती के प्रश्न पत्रों को एक्सेस करने के बाद आरोपियों में से एक ने जवाब पाने के लिए अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया।
रिपोर्ट के मुताबिक, एसआईटी को यह चौंकाने वाली जानकारी तब हाथ लगी मिली जब उन्होंने पेद्दापल्ली में तेलंगाना स्टेट नॉर्दर्न पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (टीएसपीएनसीडीएल) के डिवीजनल इंजीनियर पूला रमेश (35 वर्षीय) को पकड़ा। रमेश को कम से कम तीन परीक्षाओं के लीक प्रश्न पत्रों तक पहुंच मिली और उसने उनमें से दो के उत्तर प्राप्त करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया।
जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 22 जनवरी और 26 फरवरी को आयोजित दो परीक्षाओं के लिए बैठे सात अभ्यर्थियों को जवाब प्रदान करने के लिए रमेश ने बड़ी योजना बनाई। उसने सभी सात अभ्यर्थियों को अपने कान में ब्लूटूथ माइक्रो इयरपीस डालने के लिए कहा।
[ad_2]
Source link