[ad_1]

हरिद्वार पहुंचे पहलवान खिलाड़ी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला खिलाड़ियों के उत्पीड़न के विरोध में आज विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया गंगा में मेडल प्रवाहित करने हरिद्वार पहुंचे। लेकिन श्री गंगा सभा ने हरकी पैड़ी पर मेडल विसर्जन करने से उन्हें रोक दिया। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा है कि हरकी पैड़ी सनातन का पवित्र तीर्थ स्थल है। पहलवान स्नान करें। दानपुण्य कार्य करें। लेकिन मेडल विसर्जन नहीं करने दिया जाएगा। हरकी पैड़ी को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा।
नितिन गौतम ने बयान जारी करते हुए पहलवानों के मेडल विसर्जन पर आपत्ती जताई है। निंदा करते कहा है कि श्री गंगा सभा पहलवानों के इस कृत्य का बहिष्कार करती है। हरकी पैड़ी श्रद्धालुओं की आस्था और अस्थि विसर्जन का क्षेत्र है, न कि मेडल विसर्जन का। हरिद्वार में सभी जगह पर गंगा जी प्रवाहित हैं। पहलवान हरकी पैड़ी छोड़कर अन्य जगह अपना कार्य कर सकते हैं। तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए मेडल विसर्जन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कहा कि मंगलवार को गंगा दशहरा पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर स्नान करने पहुंचे हैं। संध्या कालीन आरती में हरकी पैड़ी पर काफी श्रद्धालु रहते हैं। ऐसे में पहलवानों की वजह से भगदड़ मचने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को पहलवानों को रोका जाना चाहिए।
नरेश टिकैत के समझाने के बाद लौटे पहलवान
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश टिकैत पहलवानों से मिलने मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक पहलवानों को समझाया। उन्होंने पहलवानों को आश्वासन दिया कि वह पहलवानों को इंसाफ दिलाने के लिए वार्ता करेंगे। नरेश टिकैत की बात मानने के बाद पहलवान करीब पौने दो घंटे के बाद वापस दिल्ली लौट गए।
[ad_2]
Source link