Home Sports आईपीएल 2023 में हुई छक्कों की बौछार, ये धुंरधर रहे टॉप पर, शीर्ष 5 में 3 भारतीय

आईपीएल 2023 में हुई छक्कों की बौछार, ये धुंरधर रहे टॉप पर, शीर्ष 5 में 3 भारतीय

0
आईपीएल 2023 में हुई छक्कों की बौछार, ये धुंरधर रहे टॉप पर, शीर्ष 5 में 3 भारतीय

[ad_1]

आईपीएल 2023 में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नाम दर्ज रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 36 छक्के जड़े. टॉप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों ने तीन भारतीय शामिल है. जिसमें शिवम दुबे, शुभमन गिल और ऋतुराज गायकवाड़ का नाम शामिल है.

01

आईपीएल का 16वां सीजन समाप्त हो चुका है. 28 मई को प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया. यहां एमएस धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम जीटी को शिकस्त देते हुए पांचवीं बार चैंपियन बनने में कामयाब रही. (AP)

02

आईपीएल 2023 में कुल 1124 छक्के लगे. इससे पहले बीते साल 1062 छक्के लगे थे. आईपीएल के 16वें सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) के नाम रहा. उन्होंने अपनी टीम के लिए 36 छक्के लगाए. (RCB Twitter)

03

आईपीएल 2023 में दुसरे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज सीएसके के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए कुल 16 मैच खेलते हुए 14 पारियों में 35 छक्के उड़ाए. (Shivam Dube/Instagram)

04

तीसरे स्थान पर शुभमन गिल (Shubman Gill) काबिज हैं. गिल ने संपन्न हुए सीजन में जीटी के लिए कुल 17 मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 17 पारियों में 33 छक्के निकले. (GT/Twitter)

05

चौथे स्थान पर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का नाम आता है. मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए आईपीएल के 16वें सीजन में कुल 14 मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 14 पारियों में कुल 31 छक्के निकले. (IPL Twitter)

06

पांचवें स्थान पर सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का नाम आता है. गायकवाड़ ने अपनी टीम के लिए इस सीजन में 16 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 30 छक्के लगाए. (AP)

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here