[ad_1]
हाइलाइट्स
CSK ने आईपीएल ट्रॉफी की तिरुपति बालाजी मंदिर में खास पूजा करवाई
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीतने के बाद भगवान की शरण में पहुंचीं. सीएसके के टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी की तिरुपति बालाजी मंदिर में खास पूजा करवाई. मंदिर के पुजारियों ने परंपरागत तमिल रीति-रिवाज के साथ ट्रॉफी की पूजा की. इस दौरान आईपीएल ट्रॉफी को भगवान तिरुपति के चरण में रखा गया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. हालांकि, इस दौरान टीम का कोई भी खिलाड़ी मंदिर में नहीं था.
तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा के दौरान आईपीएल की ट्रॉफी पर हार पहनाया गया. इसके बाद खास पूजा की गई. वैसे, ये कोई पहली मर्तबा नहीं है, जब आईपीएल जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ट्रॉफी को लेकर भगवान की शरण में पहुंचीं है. इससे पहले, भी फ्रेंचाइजी ओनर एन. श्रीनिवासन टीम की सफलता के लिए मंदिर पहुंचकर भगवान तिरुपति बालाजी का शुक्रिया अदा कर चुके हैं.
#NEWSUPDATE : ஐபிஎல் கோப்பையுடன் தி.நகர் பெருமாள் கோவிலுக்கு வந்த CSK நிர்வாகம்#IPLTrophy #IPL2023Final #CSK #Chennai #NewsTamil24x7 pic.twitter.com/9dGkMNB4i2
— News Tamil 24×7 | நியூஸ் தமிழ் 24×7 (@NewsTamilTV24x7) May 30, 2023
.
Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Tirupati
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 10:18 IST
[ad_2]
Source link