Home Sports IPL 2023: ‘ऐसा करना सही नहीं था’, फाइनल में आखिरी ओवर करने वाले मोहित शर्मा के समर्थन में उतरे ‘सनी’

IPL 2023: ‘ऐसा करना सही नहीं था’, फाइनल में आखिरी ओवर करने वाले मोहित शर्मा के समर्थन में उतरे ‘सनी’

0
IPL 2023: ‘ऐसा करना सही नहीं था’, फाइनल में आखिरी ओवर करने वाले मोहित शर्मा के समर्थन में उतरे ‘सनी’

[ad_1]

नई दिल्‍ली. फाइनल मुकाबले में आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर रवींद्र जडेजा के हाथों छक्‍का और चौका ‘खाने’ के साथ ही गुजरात टाइटंस मोहित शर्मा (Mohit Sharma) के आईपीएल-2023 के शानदार प्रदर्शन का दुखद समापन हुआ. गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल (IPL Final)में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (Gujarat Titans vs Chennai Super Kings)को मैच की आखिरी दो गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी. तेज गेंदबाज मोहित ने ओवर की पहली चार गेंदों पर केवल तीन रन दिए थे, ऐसे में GT के चैंपियन बनने की उम्‍मीदें बढ़ती जा रही हैं लेकिन आखिरी दो गेंदें वे सटीक नहीं फेंक सके.

रवींद्र जडेजा ने 5वीं गेंद पर छक्‍का और छठी गेंद पर चौका जड़ते हुए CSK को यादगार जीत दिला दी. इन दो बाउंड्री ने एक तरह से IPL के पूरे सीजन में मोहित के शानदार प्रदर्शन पर पानी फेर दिया. ऐसे समय जब कुछ आलोचक, इन दो ‘कमजोर’ गेंदों के लिए मोहित को आड़े हाथ ले रहे हैं, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्‍कर उनके समर्थन में आए हैं. सुनील गावस्‍कर (Sunil Gavaskar) ने निर्णायक ओवर के उस क्षण की ओर इशारा किया है जिसने संभवत: मोहित की लय को प्रभावित किया.

बॉलर रिदम में हो तो किसी को कुछ नहीं कहना चाहिए
गावस्‍कर ने स्‍पोर्ट्स टुडे से बातचीत में कहा, ‘उन्होंने (मोहित ने) आखिरी ओवर की पहली चार गेंदें बेहतरीन फेंकी थी लेकिन तभी किसी अजीब कारण से उनके लिए पानी भेजा गया.ओवर के बीच में ड्रिंक भेजा गया. तभी हार्दिक पंड्या आए और उनसे बात की. जब कोई गेंदबाज मानसिक रूप से रिदम में होता है तो किसी को उससे कुछ नहीं कहना चाहिए. मोहित के पास जाना और उनसे बात करना.. मुझे नहीं लगता कि ऐसा करना सही था क्योंकि अचानक वह इधर-उधर देखने लगे. इससे पहले तक वह मानसिक रूप से पूरी तरह से केंद्रित थे. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने (गुजरात टीम मैनेजमेंट ने) जो किया वह सही था क्योंकि इसके बाद उनके खिलाफ रन पड़े.’

पांचवी और छठी गेंद पर दिशा भटके
ओवर की पांचवीं गेंद मोहित ने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे.जडेजा ने इस पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ा. अब एक गेंद पर चौके की जरूरत थी. आखिरी गेंद पर मोहित फिर चूके. उनकी यह गेंद लेग स्‍टंप की ओर थी जिसे जडेजा ने शॉर्ट फाइन लेग से चौके के लिए बाहर भेज दिया.

मोहित ने आईपीएल-2023 में लिए 27 विकेट
मोहित ने आईपीएल-2023 में 13.37 के औसत और 8.17 की इकोनॉमी से 27 विकेट लिए. शमी के बाद विकेटों के मामले में वे दूसरे नंबर पर रहे लेकिन आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस की हार ने उनके प्रदर्शन को बेरंग कर दिया. फाइनल में गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर्स में 214 रन बनाए थे. बाद में हुई बारिश के कारण सीएसके को 15 ओवर में 171 रन का संशोधित टारगेट मिला, जिसे टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, Sunil gavaskar

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here