Home Breaking News Sakshi Murder Case: झबरू का यह कहना कि ‘साक्षी से दूर रहना’ क्या बना हत्या की वजह, घटना के तीन किरदार और भी…

Sakshi Murder Case: झबरू का यह कहना कि ‘साक्षी से दूर रहना’ क्या बना हत्या की वजह, घटना के तीन किरदार और भी…

0
Sakshi Murder Case: झबरू का यह कहना कि ‘साक्षी से दूर रहना’ क्या बना हत्या की वजह, घटना के तीन किरदार और भी…

[ad_1]

Delhi Sakshi Murder Case Jhabru had threatened Sahil had met these three people a day before Sakshi murder

Sakshi Murder Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी इलाके में साक्षी की हत्या करने का आरोपी साहिल पुलिस की पूछताछ में लगातार नए खुलासे कर रहा है। साक्षी के पुराने दोस्त प्रवीण के साथ बढ़ती नजदीकियों की वजह से हत्या करने की बात कहने वाला आरोपी अब नया खुलासा कर रहा है। 

उसने पुलिस को बताया कि इलाके में रहने वाले दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी साहिल पूछताछ में नई-नई बातें बता रहा है और अपना बयान भी लगातार बदल रहा है। उसने पुलिस को बताया कि साक्षी की हाल में ही अजय उर्फ झबरू नाम के एक लड़के से दोस्ती हुई थी। 

झबरू इलाके का दबंग लड़का है। झबरू से दोस्ती होने के बाद से साक्षी ने उससे दोस्ती तोड़ ली थी, लेकिन वह लगातार उससे मिलने की कोशिश करता था। वारदात के एक दिन पहले साक्षी अपनी सहेली भावना और झबरू के साथ उससे मिली थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here