[ad_1]

पढ़ाई के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति
– फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड सरकार इसी सत्र से छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करने जा रही है। 12वीं पास जो युवा 80 प्रतिशत से अधिक अंकों वाले हैं, उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सरकारी डिग्री कॉलेज या सरकारी विवि में दाखिले पर ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष से ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए उन्हें समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराना जरूरी होगा।
Uttarakhand Cabinet: केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग पर बनेंगे चार चिंतन शिविर, आराम कर सकेंगे श्रद्धालु
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना का लाभ राज्य के सभी सरकारी डिग्री कॉलेज, राज्य विवि के परिसरों में पढ़ने वाले रेगुलर छात्रों को मिलेगा। योजना की शुरुआत सत्र 2023-24 से की जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष में प्राप्त होने वाली छात्रवृत्ति के लिए 12वीं में न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक और अग्रेत्तर वर्षों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक व 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य होगी।
[ad_2]
Source link