Home Breaking News दारू के बीच में आई जोरू: शराब पीने से मना करने पर पत्नी पर चाकू से हमला, पति की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

दारू के बीच में आई जोरू: शराब पीने से मना करने पर पत्नी पर चाकू से हमला, पति की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

0
दारू के बीच में आई जोरू: शराब पीने से मना करने पर पत्नी पर चाकू से हमला, पति की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

[ad_1]

Husband attacked wife with knife for refusing to drink alcohol in delhi

पत्नी ने शराब पीने से रोका तो मारा चाकू
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महेंद्र पार्क इलाके में शराब पीने से मना करने पर एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के पेट और हाथ पर लगा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की पहचान मीला के रूप में हुई है। वह अपने पति प्रकाश और दो बच्चों के साथ भडौली गांव में रहती है। मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस को महिला पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई। छानबीन के दौरान पुलिस ने घर से ही खून से सना चाकू बरामद कर लिया। 

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीला को अस्पताल से छुट्टी दे दी। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। मंगलवार को उसका पति शराब पीने के बाद झगड़ा कर रहा था। फिर वह घर से चला गया। कुछ देर बाद फिर शराब पीकर आया और विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा और उसपर चाकू से हमला कर दिया। खून निकलता देख चाकू फेंककर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here