[ad_1]

एलन मस्क और ट्विटर डील।
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने पिछले साल ट्विटर को खरीदने के बाद अब तक इसमें कई बदलाव किए हैं। खासकर इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट के सब्सक्रिप्शन मॉडल पर मस्क का खासा ध्यान रहा है। ट्विटर को खरीदने से पहले भी मस्क लगातार इस प्लेटफॉर्म में दिलचस्पी लेते रहते थे। इसी के चलते जब मस्क ने ट्विटर को खरीदने का एलान किया था, तब उन्होंने इसके लिए हिस्सेदारों को 54.20 डॉलर प्रति शेयर देने का वादा किया था। इस लिहाज से मस्क ने इस कंपनी को 44 अरब डॉलर में खरीदा था, जो कि एक रिकॉर्ड डील थी। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद से ही कंपनी की वैल्यू में गिरावट आई है और अब इसकी कीमत खरीद के वक्त के मुकाबले एक-तिहाई ही रह गई है।
[ad_2]
Source link