[ad_1]
हाइलाइट्स
नासिर हुसैन ने चुना भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त प्लेइंग XI
विराट कोहली को दे दिया झटका
नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (ICC World Test Championship) के फाइनल मुकाबले में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. फाइनल मुकाबले से पूर्व इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को मिलाकर अपने सयुंक्त टेस्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है.
पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा को चुना हाई. इसके अलावा उन्होंने सलामी जोड़ी के रूप में शर्मा का जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा को बनाया है. उन्होंने अपनी टीम में तीसरे स्थान पर मार्नस लाबुशाने, चौथे स्थान पर स्टीव स्मिथ और पांचवें स्थान पर विराट कोहली को रखा है. कोहली के स्थान को देखकर हर कोई हैरान है.
यह भी पढ़ें- प्यार के विकेट पर भी चावला का रहा जलवा, बचपन की दोस्त से रचाई शादी, एचआर हैं पीयूष की वाइफ
दरअसल, विराट कोहली भारतीय टीम के लिए टेस्ट प्रारूप में अक्सर चौथे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं, लेकिन हुसैन ने उन्हें पांचवें क्रम पर रखा है. इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम में बतौर ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर कैमरन ग्रीन को चुना है. ग्रीन उम्दा बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज गेंदबाजी में भी माहिर हैं.
वहीं विकेटकीपर के रूप में उन्होंने एलेक्स कैरी को अपनी टीम में रखा है. कैरी विकेटकीपिंग के साथ-साथ निचले क्रम में उपयोगी पारी खेलने में भी माहिर हैं. हुसैन ने विशेषज्ञ स्पिनर के तौर पर भारतीय दिग्गज रविचंद्रन अश्विन का चुनाव किया है. अश्विन निचले क्रम में जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने में भी माहिर हैं. हुसैन की टीम में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और मोहम्मद शमी के कंधो पर है.
नासिर हुसैन की फाइनल मुकाबले के लिए संयुक्त प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और मोहम्मद शमी.
.
Tags: India vs Australia, Nasser Hussain, Virat Kohli, World Test Championship Final
FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 14:05 IST
[ad_2]
Source link