Home Breaking News Rahul Gandhi: मुस्लिम लीग को लेकर राहुल के बयान पर BJP हमलावर, कहा- समझ नहीं सकते तो लोगों की सुनें और पढ़ें

Rahul Gandhi: मुस्लिम लीग को लेकर राहुल के बयान पर BJP हमलावर, कहा- समझ नहीं सकते तो लोगों की सुनें और पढ़ें

0
Rahul Gandhi: मुस्लिम लीग को लेकर राहुल के बयान पर BJP हमलावर, कहा- समझ नहीं सकते तो लोगों की सुनें और पढ़ें

[ad_1]

BJP Attacked Rahul gandhi on the statement in which he said muslim league is secular party

किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री।
– फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं। शुक्रवार को वहां दिए गए राहुल के बयान से भारत की राजनीति गरमा गई है। उन्होंने अमेरिका में कहा था कि मुस्लिम लीग एक सेकुलर पार्टी है। राहुल के इसी बयान से भाजपा नेता कांग्रेस और गांधी पर आक्रामक हो गए हैं और उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

मुस्लिम लीग है बंटवारे की वजह

शुक्रवार को ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस मोहम्मद अली जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग ने भारत का धर्म के आधार पर बंटवारा किया, उसे भारत के नेता सेकुलर पार्टी बताते हैं। बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुस्लिम लीग को सेकुलर बताने वाले नेता को कुछ लोग अब भी मानते हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बंटावरे के लिए जिन्ना की अध्यक्षता वाली मुस्लिम लीग जिम्मेदार थी। बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया था। राहुल गांधी कम पढ़े लिखे हैं या शायद वायनाड में टिके रहने के लिए उन्होंने ऐसे बयान दिए। 

जनता से माफी मांगे

राहुल गांधी के बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव हैं। उन्हें जो कहना है कि यहां आएं, जनता के बीच अपने विचार रखें। विदेशों में भारत को क्यों बदनाम कर रहे हैं। राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से काफी दुख हुआ है। भारत की जनता विदेशों में भारत की बुराई को कभी माफ नहीं करेगी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस विचारधारा ने मुस्लिम लीग को सेकुलर करार दिया है, वह बेहद खतरनाक है। मैं राहुल गांधी के बेतुके बयान को गंभीरता से नहीं लेता। लेकिन कांग्रेस की ऐसी विचारधारा भारत में विभाजन के बीज बो रही है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here