[ad_1]
Podcast Suno Dil Se: आईपीएल 2023 का अंत सही अर्थों मे रोमांच की इंतिहा थी. जिस रोमांच के लिए आईपीएल पूरी दुनिया में जाना जाता है उसी रोमांच का जमकर दीदार हुआ. इस मुकाबले ने फिर साबित किया कि एमएस धोनी क्रिकेटप्रेमियों के दिल पर राज करते हैं. चेन्नई सुपर किंग्स फिर चैंपियन बना.
आईपीएल का अंत सही अर्थों मे रोमांच की इंतिहा थी. जिस रोमांच के लिए आईपीएल पूरी दुनिया में जाना जाता है उसी रोमांच का जमकर दीदार हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स ने बिल्कुल आखिरी गेंद तक चले फाइनल में हारी हुई बाजी पलटकर खिताब भी अपने नाम कर लिया. गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जब मुकाबला हुआ तो कह पाना मुश्किल था की पलड़ा किस ओर झुका है. एक तरफ गुजरात के पास आतिशी बल्लेबाज और मारक क्षमता वाले बॉलर थे तो वहीं दूसरी ओर चार बार की चैम्पीयन चेन्नई के पास फूंक-फूंक कर कदम रखने वाले तजुर्बेकार क्रिकेटर्स थे. फर्क साफ था, लेकिन इस महामुकाबले मे बाजी कौन मारेगा, अनुमान लगा पाना मुश्किल था. यह जरूर है कि चेन्नई के पास माही जैसा करिश्माई कप्तान था, जो अनहोनी को होनी मे बदलने मे माहिर है.
सप्ताह भर की क्रिकेट गतिविधियों को समेटे इस पॉडकास्ट के साथ मै हाजिर हूँ, संजय बैनर्जी का नमस्कार- सुनो दिल से. बहरहाल, अब चेन्नई ही आईपीएल का सुपर किंग है और उसके कप्तान एमएस धोनी दुनिया के तमाम क्रिकेटर्स के लिए एक आदर्श बन चुके हैं. 2023 का खिताब जीतने के बाद चेन्नई ने मुंबई इंडियंस के पांच बार चैंपियन बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. अगर चैंपियंस लीग को भी जोड़ लें तो सीएसके के पास सात ट्रॉफी हो गई हैं. दुनिया में जितनी भी लीग खेली जा रही हैं, उनमे शायद ही कोई टीम ऐसी हो, जिसके पास सीएसके के बराबर ट्रॉफी हों.
[ad_2]
Source link