Home Sports जब अकरम ने अपने साथी पर लगाया गंभीर आरोप, टीवी स्क्रीन पर खोली पोल

जब अकरम ने अपने साथी पर लगाया गंभीर आरोप, टीवी स्क्रीन पर खोली पोल

0
जब अकरम ने अपने साथी पर लगाया गंभीर आरोप, टीवी स्क्रीन पर खोली पोल

[ad_1]

हाइलाइट्स

वसीम अकरम ने सईद अनवर के उपर लगाया था गंभीर आरोप
टीवी स्क्रीन पर खोली थी पोल

नई दिल्ली. पाकिस्तानी खिलाड़ी हमेशा ही अपने साथी खिलाड़ियों पर गंभीर आरोप लगाते रहे हैं. एक ऐसा ही वाकया हम आज आपको बताने वाले हैं, जब पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने अपने साथी खिलाड़ी पर टीवी स्क्रीन के सामने आरोप लगाया था. यह कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व धुरंधर बल्लेबाज सईद अनवर (Saeed Anwar) हैं.

वसीम अकरम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था, ‘मैच में रेफरी क्यों आए. सईद अनवर की वजह से आए. वो हर शतक के बाद बैठ जाया करता थे. पहले कप्तानी की मीटिंग होती तो उसमें कप्तान और रेफरी दोनों होते थे. तो प्रत्येक रेफरी और कप्तान बोलता था कि सईद अनवर को रनर नहीं मिलेगा. क्योंकि सभी को पता था कि वह शतक जड़ने के बाद बैठ जाता थे.’

यह भी पढ़ें- औरों से जरा हटके हैं जडेजा की पत्नी रिवाबा, भारतीय परिधान में ढाती हैं गजब का कहर

हालांकि, अपने इस कथन के बाद उन्होंने सईद से माफी भी मांगी थी. उन्होंने कहा, ‘सॉरी सईद लेकिन यह सच था.’ बता दें सईद अनवर का नाम पाकिस्तान के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शुमार है. अक्सर उन्हें भारत के खिलाफ उम्दा बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता था.

वनडे प्रारूप में ब्लू टीम के खिलाफ तो वह और भी आक्रामक हो जाते थे. यहां उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ करीब 50 मुकाबले खेले हैं. इस बीच 2000 से ज्यादा रन ठोक डाले हैं. भारत के खिलाफ उनके नाम चार शतक और आठ अर्द्धशतक दर्ज है.

सईद अनवर का क्रिकेट करियर:

सईद अनवर ने पाकिस्तान के लिए कुल 302 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इसमें 55 टेस्ट और 247 वनडे मुकाबले शामिल हैं. अनवर के नाम टेस्ट क्रिकेट की 91 पारियों में 45.53 की औसत से 4052 और वनडे की 244 पारियों में 39.22 की औसत से 8824 रन दर्ज हैं.

अनवर ने टेस्ट क्रिकेट में 11 शतक और 25 अर्द्धशतक लगाए हैं. वहीं वनडे में 20 शतक और 43 अर्द्धशतक दर्ज है. गेंदबाजी के दौरान वनडे में उनको छह सफलता हाथ लगी है.

Tags: IND vs PAK, Pakistan, Wasim Akram

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here