Home Breaking News मणिरत्नम की इन 10 फिल्मों में छुपा उनकी महानता का राज, हर एक फिल्म सिनेमा का एक एक सबक

मणिरत्नम की इन 10 फिल्मों में छुपा उनकी महानता का राज, हर एक फिल्म सिनेमा का एक एक सबक

0
मणिरत्नम की इन 10 फिल्मों में छुपा उनकी महानता का राज, हर एक फिल्म सिनेमा का एक एक सबक

[ad_1]

निर्माता- निर्देशक मणि रत्नम सिनेमा जगत की ऐसी शख्सियत हैं जिनके साथ काम करना हर कलाकार का एक सपना होता है। मणि रत्नम का सिनेमा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है। मोहन लाल और आर माधवन को तमिल सिनेमा में लाने का श्रेय मणिरत्नम को ही जाता है। नागार्जुन के विशेष आग्रह पर मणिरत्नम ने पहली बार तेलुगू फिल्म गीतांजलि का भी निर्देशन किया जो साल की सबसे सफल फिल्मों में से थी। आज मणिरत्नम के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में। आईएमडीबी पर यूजर्स ने इन फिल्मों को उनकी बेस्ट फिल्में माना है।



फिल्म: नायकन 

मणि रत्नम की फिल्मों में आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा रेटिंग 8.6 पाने वाली तमिल भाषा में बनी मणि रत्नम की फिल्म ‘नायकन दिवाली के दिन 21 अक्टूबर 1987 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म मणिरत्नम के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे आम इंसान की है जो पुलिस से परेशान होकर एक डॉन बन जाता है। इस फिल्म को 60वें अकादमी पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए भारत की तरफ से आधिकारिक रूप से भेजा गया था। इस फिल्म के लिए कमल हासन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। फिल्म में कमल हासन के अलावा सरन्या, जनगराज, कार्तिका और टीनू आनंद की मुख्य भूमिकाएं थी।


फिल्म: दलपति

तमिल फिल्म दलपति की कहानी महाभारत के दो पात्र कर्ण और दुर्योधन की मित्रता पर आधारित है। मणि रत्नम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत, मम्मूटी और अरविंद स्वामी ने पहली बार साथ काम किया। तीन करोड़ रुपये में बनी ये फिल्म अपने समय की साउथ की सबसे महंगी फिल्म थी। इस फिल्म ने दो फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण सहित कई पुरस्कार जीते। आईएमडीबी पर इस फिल्म की रेटिंग 8.5 है।


फिल्म: कन्नथिल मुथमित्तल

8.4 की रेटिंग वाली तमिल फिल्म ‘कन्नथिल मुथमित्तल’ की कहानी भारतीय माता-पिता द्वारा गोद लिए गए श्रीलंकाई तमिल माता-पिता के एक बच्चे की कहानी है जो श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान अपनी जैविक मां से मिलना चाहता है। इस फिल्म में आर. माधवन, सिमरन, पीएस कीर्तन, नंदिता दास, जेडी चक्रवर्ती, प्रकाश राज की मुख्य भूमिकाएं थी। संगीत ए आर रहमान का था। 4 फरवरी 2002 को रिलीज हुई इश फिल्म का प्रीमियर 2002 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। इस फिल्म को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हासिल हुए थे।


फिल्म: इरुवर

फिल्म ‘इरुवर’ एम करुणानिधि, एमजी रामचंद्रन और जे. जयललिता के जीवन से प्रेरित तमिलनाडु के सिनेमा और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। मणि रत्नम ने इस फिल्म के जरिए ऐश्वर्या राय को लांच किया तो वहीं मोहनलाल ने इस फिल्म के जरिए तमिल सिनेमा में शुरुआत की थी। 14 जनवरी 1997 को रिलीज इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मास्टर्स सेक्शन में प्रदर्शित किया गया था। बेलग्रेड अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। देश में भी इसने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here