Home Sports IND vs AUS: बॉर्डर के फैसले से नीरस टेस्‍ट में लौटा था रोमांच,जीता था क्रिकेट

IND vs AUS: बॉर्डर के फैसले से नीरस टेस्‍ट में लौटा था रोमांच,जीता था क्रिकेट

0
IND vs AUS:  बॉर्डर के फैसले से नीरस टेस्‍ट में लौटा था रोमांच,जीता था क्रिकेट

[ad_1]

नई दिल्‍ली. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप का फाइनल (World Test Championship Final) भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 7 जून से इंग्‍लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाना है.रोहित‍ शर्मा ब्रिगेड की नजर ICC ट्रॉफी का अपना कई साल का ‘सूखा’ खत्‍म करने पर है. भारतीय टीम बीते 10 साल से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है. टीम ने 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप की बात करें तो टीम इंडिया ने 2021 में WTC फाइनल में स्‍थान बनाया था लेकिन उसे न्‍यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

टेस्‍ट क्रिकेट की बात करें तो भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच कई रोमांचक मुकाबले खेले जा चुके हैं. कई लोगों को जानकारी नहीं होगी कि वर्ष 1986 में दोनों देशों ने मद्रास (अब चेन्‍नई) में टाई टेस्‍ट भी खेला था. यह क्रिकेट इतिहास में अब तक खेले गए दो टाई टेस्‍ट मैचों में से एक रहा. पहला टाई टेस्‍ट 1960 में वेस्‍टइंडीज और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेला गया था.

मैच में चार बल्‍लेबाजों ने ठोके थे शतक
मद्रास का टाई टेस्‍ट ऑस्‍ट्रे‍लिया के डीन जोंस (दोहरा शतक), डेविड बून और एलन बॉर्डर के शतक और इसी टीम के स्पिनर ग्रेग मैथ्‍यूज के 10 विकेट के लिए याद किया जाएगा.भारत के लिए मैच में कपिल देव ने शतक जमाया था. वैसे, दोनों टीमों के प्‍लेयर्स के इस प्रदर्शन से कहीं अधिक यह टेस्‍ट कंगारू कप्‍तान एलन बॉर्डर के साहसिक फैसले के लिए याद किया जाएगा जिन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी 5 विकेट पर 170 रन पर घोषित करके नीरस होते मैच में जान फूंकी थी.

बॉर्डर ने 170 रन पर ऑस्‍ट्रेलिया की दूसरी पारी कर दी थी घोषित

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 574 रन बनाकर घोषित की थी. मेहमान टीम के लिए डेविड बून ने 122, डीन जोंस ने 210 और कप्‍तान बार्डर ने 106 रन की पारी खेली थी. जवाब में कपिल देव के शतक (119 रन) भारत की पहली पारी 397 रनों पर समाप्‍त हुई थी. पहली पारी के आधार पर ऑस्‍ट्रेलिया को 177 रन की बढ़त मिली थी. मैच के चौथे दिन की समाप्ति तक ऑस्‍ट्रेलिया को दूसरी पारी का स्‍कोर 5 विकट पर 170 रन था और मैच नीरस ड्रॉ की ओर बढ़ रहा था.पांचवें दिन ऑस्‍ट्रेलिया के कप्‍तान बॉर्डर ने 170 के स्‍कोर पर ही पारी घोषित करते हुए मैच में रोमांच वापस ला दिया.

आखिरी क्षणों में बिखर गई थी भारत की बैटिंग
टेस्‍ट में जीत के लिए भारत के सामने 348 रन का लक्ष्‍य था.सुनील गावस्‍कर (Sunil Gavaskar) के 90, मोहिंदर अमरनाथ के 51, अजहरुद्दीन के 51 और चंद्रकांत पंडित के 39 रनों की मदद से भारत एक समय मैच में जीत की ओर बढ़ रहा था. एक समय टीम का स्‍कोर 6 विकेट पर 331 रन था और जीत के लिए महज 16 रन की जरूरत थी. इसी स्‍कोर पर चेतन शर्मा (23) के आउट होते ही ऑस्‍ट्रे‍लिया ने हारी बाजी पलट दी और जल्‍दी-जल्‍दी किरण मोरे (0)और शिवलाल यादव (8)के विकेट भी झटक दिए.

अब स्‍कोर 9 विकेट पर 344 रन था और रवि शास्‍त्री (नाबाद 48) के साथ 11वें नंबर के मनिंदर सिंह क्रीज पर थे.मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए चार रन चाहिए थे .ऑस्‍ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यूज की दूसरी गेंद पर शास्त्री ने दो रन बनाए.इसके बाद तीसरा गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक मनिंदर को दी लेकिन ‘मन्‍नी’ चौथी गेंद पर एलबीडब्‍ल्‍यू हो गए. भारत की दूसरी पारी 347 रन पर समाप्‍त हुई और मैच टाई हो गया. इस मैच में न ऑस्‍ट्रेलिया जीता, न भारत. जीत क्रिकेट के खेल की हुई थी.

Tags: Allan border, IND vs AUS, India vs Australia, Kapil dev, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here