Home Breaking News Nepal PM Ujjain Visit Live: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुए नेपाल के PM, महाकाल लोक देखने के बाद करेंगे पूजा

Nepal PM Ujjain Visit Live: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुए नेपाल के PM, महाकाल लोक देखने के बाद करेंगे पूजा

0
Nepal PM Ujjain Visit Live: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुए नेपाल के PM, महाकाल लोक देखने के बाद करेंगे पूजा

[ad_1]

11:33 AM, 02-Jun-2023

इंदौर की कंपनी को मिला भाषांतरण का जिम्मा

नेपाल के प्रधानमंत्री के भाषांतरण की सेवा प्रदान करने का काम इंदौर की कंपनी को सौंपा गया है। इंदौर की वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भाषांतरण का काम करेगी। ये कंपनी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है और काफी ज्यादा सक्रीय भी है। अब तक वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने कई बड़े इवेंट में भाषांतरण की सेवा प्रदान की है। कंपनी को इंग्लैंड में चेंज मेकर कंपनी के नाम से जाना जाता है।

11:28 AM, 02-Jun-2023


महाकाल मंदिर में की गई आकर्षक सजावट
– फोटो : अमर उजाला

Nepal PM Ujjain Visit Live: नेपाल के पीएम उज्जैन के लिए रवाना

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड इंदौर में कुछ वक्त रुकने के बाद उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। कुछ ही देर में वह बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल उनका स्वागत करेंगे। वे यहां पहुंचकर महाकाल महालोक का दीदार करेंगे और फिर महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। 

11:22 AM, 02-Jun-2023


नेपाल के पीएम के साथ चर्चा करते सीएम
– फोटो : अमर उजाला

Prachand MP Visit: नेपाल के पीएम के साथ कई मंत्री भी पहुंचे इंदौर

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ गंगा दहल, नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रकाश सोद, वित्त मंत्री डॉ. प्रकाश शरन महत, ऊर्जा जल संसाधन मंत्री शक्ति बहादुर बासनेत, भौतिक व परिवहन मंत्री प्रकाश ज्वाला, वाणिज्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश रिजल, प्रधानमंत्री के सलाहकार  हरिबोल प्रसाद, मुख्य सचिव शंकरदास बैरागी और नेपाल के विदेश सचिव भरतराज पौड्याल भी इंदौर आये हैं।

11:13 AM, 02-Jun-2023


गणगौर नृत्य देखते नेपाली पीएम
– फोटो : अमर उजाला

Nepal PM Ujjain Visit: नेपाल के पीएम पहुंचे इंदौर

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड इंदौर पहुंच गए हैं, जहां से उज्जैन के लिए रवाना होंगे। इंदौर एयरपोर्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी आगवानी की। इसके बाद वे एयरपोर्ट परिसर से पैदल ही बाहर निकले। निमाड़ के कलाकारों ने उनके सामने पारंपरिक गणगौर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘प्रचंड’ का इंदौर में बसे नेपाली समाज ने भी स्वागत किया। उन्हें एयरपोर्ट पर देख प्रधानमंत्री ‘प्रचंड’ उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका फूलों से स्वागत किया, तो किसी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रधानमंत्री ने भी उन्हें निराश नहीं किया और हाथ मिलाकर अभिवादन किया।

10:53 AM, 02-Jun-2023


नेपाल के पीएम के स्वागत के लिए की गई आकर्षक साज सज्जा
– फोटो : अमर उजाला

शहर में की गई आकर्षक साज-सज्जा

नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन पर हरिफाटक ब्रिज चौराहा से महाकाल लोक तक के मार्ग को रंग बिरंगी ध्वजा से सजाया गया है। इस मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े-बड़े कट आउट लगाए गए हैं। महाकाल महालोक में भी विशेष साज सज्जा की गई है। मंदिर के वीआईपी द्वार से नंदीहॉल व गर्भगृह को भी फूलों से सजाया गया है। अति विशिष्ट मेहमान को महाकाल मंदिर में भारतीय धर्म, परंपरा व संस्कृति के दर्शन हों इसलिए महाकाल लोक व मंदिर के भीतर मंगल वाद्य वादन की व्यवस्था की गई है। भस्म रमैया भक्त मंडल के द्वारा झांझ, डमरु और शंख की मंगल ध्वनि की जाएगी।

10:51 AM, 02-Jun-2023

विजय नगर चौराहा तक सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल ‘प्रचंड’ के इंदौर आगमन के चलते सुबह एयरपोर्ट से विजय नगर तक का मार्ग सामान्य ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया। कुछ ही देर में नेपाल के प्रधानमंत्री इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रवाना होंगे।  वे सुपर काॉरिडोर, लवकुश चौराहा से गुजरेंगे, इसलिए इस मार्ग पर सिर्फ वीवीआईपी मूवमेंट ही रहेगा। नेपाल के पीएम महाकाल के दर्शन करने से पहले विजय नगर स्थित होटल भी जा सकते हैं, इसलिए विजय नगर चौराहा तक सामान्य ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया है।

10:49 AM, 02-Jun-2023


700 पुलिसकर्मी संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था
– फोटो : अमर उजाला

700 पुलिसकर्मियों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी

नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। 700 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नेपाल के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। इंदौर से उज्जैन तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

10:49 AM, 02-Jun-2023


शहर में लगाए गए पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बड़े-बड़े कट आउट
– फोटो : अमर उजाला

पहली विदेश यात्रा पर भारत आए हैं नेपाल के पीएम

पुष्प कमल दहल प्रचंड दिसंबर 2022 में नेपाल के प्रधानमंत्री बने हैं, जिसके बाद वे अपनी पहली विदेश यात्रा पर भारत आए हैं। बाबा महाकाल के दर्शन करने और महाकाल लोक घूमने के पहले वह गुरुवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करने के साथ ही उनसे विशेष चर्चा भी की थी। 

10:43 AM, 02-Jun-2023


नेपाल के पीएम की अगवानी के लिए इंदौर पहुंचे सीएम
– फोटो : अमर उजाला

सीएम शिवराज पहुंचे इंदौर एयरपोर्ट

नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे हैं। वे यहां नेपाल के पीएम का स्वागत कर उनसे भेंट करेंगे।

10:41 AM, 02-Jun-2023


नेपाल के पीएम करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन
– फोटो : अमर उजाला

महाकाल लोक के भ्रमण के बाद करेंगे बाबा के दर्शन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड उज्जैन आगमन के बाद सबसे पहले महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे। इसके बाद वह महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचेंगे, जहां सोला धारण करने के बाद विशेष द्वार से सीधे मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेंगे। यहां भगवान महाकाल की पूजा अर्चना करेंगे। शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा नेपाल के पीएम को पूजन अर्चन करावाएंगे। पूजा संपन्न होने के बाद नेपाल के पीएम नंदी हॉल में थोड़ा समय बिता सकते हैं।

10:33 AM, 02-Jun-2023


उज्जैन पहुंचे राज्यपाल
– फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल पहुंचे उज्जैन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की अगवानी करने के लिए राज्यपाल मंगू भाई पटेल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंच गए हैं। जहां जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ महाकाल प्रांगण में एक संक्षिप्त चर्चा में शामिल होंगे।

09:55 AM, 02-Jun-2023


गणगौर नृत्य की रिहर्सल करते कलाकार
– फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति के दिखेंगे रंग

नेपाल के प्रधानमंत्री के आगमन के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मध्यप्रदेश की सांस्कृति और कला का प्रदर्शन उनके स्वागत के दौरान किया जाएगा। निमाड़ का गणगौर और भगोरिया नृत्य के जरिए कलाकार उनका स्वागत करेंगे।

09:35 AM, 02-Jun-2023

महाकाल की दर्शन व्यवस्था में बदलाव

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की यात्रा के मद्देनजर महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था बदली गई है। दो जून को महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल लोक दोपहर 1:30 बजे से दर्शनार्थियों के लिए खोला जाएगा। सामान्य दर्शन के लिए दर्शनार्थी हरसिद्धि चौराहे से बड़ा गणेश होकर चार नंबर गेट से विश्राम धाम व सभा मंडप में होते हुए गणपति मंडपम में बेरिकेट से दर्शन के लिए पहुंचेंगे। दर्शन के बाद इसी रास्ते से वापस होकर दर्शनार्थी पांच नंबर गेट से वापस जाएंगे। इस दौरान गर्भगृह दर्शन, शीघ्र दर्शन व्यवस्था बंद रहेगी।

09:28 AM, 02-Jun-2023


नेपाल के पीएम के स्वागत के लिए बनाई गई आकर्षक रंगोली
– फोटो : अमर उजाला

राज्यपाल मंगूभाई करेंगे स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड महाकाल लोक के नंदी द्वार से प्रवेश करेंगे, यहां उनका शंखनाद और स्वस्ति-वाचन के द्वारा परंपरागत स्वागत किया जाएगा। राज्यपाल मंगूभाई पटेल नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का स्वागत करेंगे। इसके बाद महाकाल लोक घूमने जाएंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री गर्भगृह में बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन करेंगे। वह करीब एक घंटे तक उज्जैन में रहेंगे। राज्यपाल मंगूभाई पटेल के साथ नेपाल के प्रधानमंत्री महाकाल प्रांगण में ही एक संक्षिप्त चर्चा भी करेंगे।

09:24 AM, 02-Jun-2023

Nepal PM Ujjain Visit Live: इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हुए नेपाल के PM, महाकाल लोक देखने के बाद करेंगे पूजा

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड तीन जून तक भारत के दौरे पर हैं। वह आज (शुक्रवार) सुबह करीब 11 बजे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचेंगे। नेपाल के पीएम करीब एक घंटे का समय बाबा महाकाल की नगरी में बिताएंगें। इस दौरान वह बाबा महाकाल की गर्भगृह से पूजा अर्चना करेंगे साथ ही महाकाल लोक का भ्रमण भी करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री के उज्जैन आगमन को देखते हुए चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंदिर की दर्शन व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here