[ad_1]
ओडिशा के बालासोर जिले के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में भिड़ गई। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में कम से कम पचास लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं साढ़े तीन सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। तलाशी व बचाव अभियान की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए।
तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई फिर कोरोमंडल भी आकर टकरा गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है।
[ad_2]
Source link