Home Breaking News Sam Pitroda: ‘1.5 अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार’, कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व

Sam Pitroda: ‘1.5 अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार’, कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व

0
Sam Pitroda: ‘1.5 अरब आबादी वाले देश के PM हर जगह सम्मान के हकदार’, कांग्रेस नेता को प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व

[ad_1]

A prime minister of a nation of 1.5 billion people deserves respect everywhere; I'm proud of it: Sam Pitroda

नरेंद्र मोदी-सैम पित्रोदा
– फोटो : ANI/PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कहा है कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर ‘गर्व’ है। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पित्रोदा फिलहाल कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके तीन शहरों के छह दिवसीय अमेरिका दौरे पर हैं। राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले भारत के बारे में अपने वैकल्पिक दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित किया है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के अत्यधिक आलोचक रहे हैं। हालांकि वे यूक्रेन और चीन से टकराव जैसे मुद्दों पर सत्तारूढ़ पार्टी की विदेश नीति के रुख का समर्थन किया है।

पित्रोदा ने कहा, ”वे (गांधी) जानते हैं कि हम (भारत) कहां सही कर रहा है, हम सभी इसके पक्ष में हैं। और आप देखिए, किसी ने मुझे बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत स्वागत किया जा रहा है। मैंने कहा कि मैं इसके बारे में खुश हूं क्योंकि, तमाम मतभेदों के बावजूद वे  मेरे भी प्रधानमंत्री हैं।

पित्रोदा ने एक साक्षात्कार में कहा- उनका स्वागत हो रहा है क्योंकि वह भारत के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए नहीं कि वह भाजपा के प्रधानमंत्री हैं। इन दो चीजों को अलग रूप में देखा जाना चाहिए।”   उन्होंने कहा, “1.5 अरब की आबादी वाले देश का प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान का हकदार हैं और मुझे इस पर गर्व है।”



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here