[ad_1]
हाइलाइट्स
अफगानिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में बनाई बढ़त
इब्राहिम जादरान ने 98 गेंदों पर खेली 98 रन की पारी
नई दिल्ली. अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर इब्राहिम जादरान (Ibrahim Zadran) श्रीलंका (AFG vs SL) के खिलाफ खेले गए सीरीज के पहले वनडे मैच में भले अपने चौथे वनडे शतक से चूक गए हों, बावजूद इसके इस उदीयमान बैटर ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. जादरान ने इस दौरान भारत के युवा सनसनी शुभमन गिल (Shubman Gill) के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. दाएं हाथ के बैटर जादरान को अफगानिस्तान का राइजिंग स्टार बताया जा रहा है जो लगातार अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर रहे हैं. हंबनटोटा में खेले गए पहले वनडे मैच में जादरान ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया.
हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान ने मेजबान श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत में जादरान का अहम योगदान रहा जिन्होंने 98 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रन बनाए. जादरान ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की 9 पारियों में 500 रन पूरा किए. इस प्रारूप में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बैटर्स बन गए हैं. गिल ने 10 पारियों में 500 का आंकड़ा पार किया था. वैसे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 500 का आंकड़ा छूने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के जानेमन मलान के नाम दर्ज है जिन्होंने 7 पारियों में यह कीर्तिमान अपने नाम किया था.
इब्राहिम जादरान कौन हैं ?
इब्राहिम जादरान अफगानिस्तान के युवा क्रिकेटर हैं. 12 दिसंबर 2001 को खोस्ट में जन्मे इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान की ओर से अभी तक 9 वनडे और 4 टेस्ट मैच खेल चुका है. जादरान के पास 22 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का भी अनुभव है. वनडे में जादरान के नाम 531 रन दर्ज हैं वहीं टेस्ट में उनके नाम 356 रन हैं. टी20 में जादरान 500 रन बना चुके हैं. डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़कर सबसे युवा खिलाड़ियों में शुमार जादरान पार्टटाइम गेंदबाज भी हैं.
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दी पटखनी
मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 268 रन बनाए. उसकी ओर से चरित असलंका ने 91 जबकि धनंजय डि सिल्वा ने 51 रन की पारी खेली. जवाब में इब्राहिम जादरान की धमाकेदार बैटिंग के दम पर अफगानिस्तान ने 46. 5 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाए.
.
Tags: Afghanistan, Shubman gill, Sri lanka
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 15:35 IST
[ad_2]
Source link