[ad_1]

लखनऊ सुपर जायंट्स
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल क्रिकेटर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उसकी सिपाही भाभी ने शुक्रवार को शिवकुटी थाने में जमकर हंगामा किया। अपने ही थाने के विवेचक पर मुकदमे में खेल करने का आरोप लगाया। कहा कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है और दुष्कर्म, उत्पीड़न के आरोपी देवर व पति को बचाने में लगी है।
हालांकि, शिवकुटी पुलिस ने आरोपों को निराधार बताया है। भुक्तभोगी महिला सिपाही मूल रूप से वाराणसी की रहने वाली है और वर्तमान में शिवकुटी थाने में तैनात है। उसने बताया कि 2018 में उसकी शादी दीवान इमरान खान उर्फ अशोक से बौद्ध धर्म के रीति रिवाज के अनुसार वाराणसी में हुई थी।
वह दिल्ली का रहने वाला है और संभल में पुलिस विभाग में तैनात है। इमरान ने उससे शादी करने के लिए ही बौद्ध धर्म अपनाने की बात कही थी। आरोप है कि इमरान पहले से शादीशुदा था, लेकिन यह बात उसने और उसके घरवालों ने छिपाई। कुछ दिनों के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके चली गई। लेकिन 2019 में पति आया और मान मनौव्वल कर उसे अपने साथ ले गया। एक जुलाई 2019 को ससुराल में कार्यक्रम था और इसी दौरान देवर मोहसिन खान ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह बात बताने पर पति ने उल्टा उसे ही गालीगलौज कर मारापीटा और धमकाया।
[ad_2]
Source link