Home Breaking News Sakshi Murder Case: साक्षी की सहेली और साहिल के दोस्त ने बताया चौंकाने वाला सच, पुलिस को मिली एक और कामयाबी

Sakshi Murder Case: साक्षी की सहेली और साहिल के दोस्त ने बताया चौंकाने वाला सच, पुलिस को मिली एक और कामयाबी

0
Sakshi Murder Case: साक्षी की सहेली और साहिल के दोस्त ने बताया चौंकाने वाला सच, पुलिस को मिली एक और कामयाबी

[ad_1]

Sakshi Murder Case Police recovered important clues shoes and knife

Sakshi Murder Case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साक्षी हत्याकांड में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास के एक खाली प्लॉट से बरामद किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद चाकू को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया गया है। 

इससे पहले पुलिस मौके से पत्थर, आरोपी का मोबाइल फोन और बुलंदशहर से वारदात के दौरान पहने जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को अदालत से तीन दिन की रिमांड पर लेने के बाद साहिल से सख्ती से पूछताछ की। 

पूछताछ में उसने बताया कि वारदात के बाद भागते समय वह चाकू रोहिणी सेक्टर-11 में रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास एक खाली प्लॉट में फेंक दिया था। पुलिस आरोपी को लेकर एक बार फिर उसी जगह पहुंची। जहां से उसकी निशानदेही पर चाकू बरामद कर लिया गया। 

पुलिस अधिकारी का कहना है कि बरामद चाकू को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि चाकू पर लगा खून साक्षी के खून से मिल जाता है और चाकू पर साहिल की अंगुलियों के निशान मिल जाते हैं तो आरोपी का बच पाना नामुमकिन होगा।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here