Home Breaking News WTC: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत को 36 रन पर ऑल आउट करने वाला गेंदबाज बाहर

WTC: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत को 36 रन पर ऑल आउट करने वाला गेंदबाज बाहर

0
WTC: टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, भारत को 36 रन पर ऑल आउट करने वाला गेंदबाज बाहर

[ad_1]

Josh Hazlewood ruled out of WTC Final against India due to Side Injury

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का फाइनल मैच सात जून से खेला जाएगा। इंग्लैंड के ओवल में होने वाले इस मैच से पहले कंगारू टीम को करारा झटका लगा है। जोश हेजलवुड चोट के चलते इस मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह माइकल नेसर को टीम में शामिल किया गया है। जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं और उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते ही ऑस्ट्रेलिया ने 2020 में भारतीय टीम 36 रन पर समेट दिया था। इस पारी में हेजलवुड ने पांच विकेट लिए थे। अब हेजलवुड के टीम से बाहर होने के बाद स्कॉट बोलैंड को भारत के खिलाफ फाइनल मैच में खेलने का मौका मिल सकता है। 

हेजलवुड लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी वह आरसीबी के लिए सिर्फ नौ ओवर की गेंदबाजी कर पाए थे। वह टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही चोट के चलते अपने देश लौट गए थे। टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से पहले उनके फिट होने की उम्मीद थी। इसी वजह से उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह समय पर फिट नहीं हो पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद इंग्लैंड में एशेज सीरीज खेलनी है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट हेजलवुड की चोट को लेकर कोई जोखिम नहीं उठा रहा है। 

अच्छी लय में हैं नेसर

हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किए गए माइकल नेसर शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड की कंट्री चैंपियनशिप में ग्लैमरगन के लिए नेसर हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन किया। 33 वर्षीय ऑलराउंडर ने पांच मैचों में 19 विकेट लिए और ससेक्स के खिलाफ अपने आखिरी डिवीजन टू मैच में शतक बनाने में भी कामयाब रहे।

दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने करियर के दौरान सिर्फ दो टेस्ट ही खेले हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए साथी कप्तान पैट कमिंस और साथी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के साथ खेल सकते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में स्कॉट बोलैंड के खेलने की संभावना ज्यादा है। 34 वर्षीय बोलैंड ने अपने देश के लिए सात टेस्ट खेले हैं और 13.42 की औसत से 28 विकेट लिए हैं।

उम्मीद है कि हेजलवुड 16 जून से बर्मिंघम में होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here