Home Sports WTC Final के लिए टीम इंडिया क्यों कर रही रंग बिरंगी गेंदों से प्रैक्टिस? जानिए

WTC Final के लिए टीम इंडिया क्यों कर रही रंग बिरंगी गेंदों से प्रैक्टिस? जानिए

0
WTC Final के लिए टीम इंडिया क्यों कर रही रंग बिरंगी गेंदों से प्रैक्टिस? जानिए

[ad_1]

हाइलाइट्स

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 7 जून से खेला जाएगा
टीम इंडिया दूसरी बार फाइनल खेलने उतर रही है

पोर्टसमाउर्थ. भारतीय क्रिकेट टीम 7 जून से ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia WTC Final) के खिलाफ खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटी हुई है. टीम इस समय इंग्लैंड पहुंचकर अलग अलग तरीके से प्रैक्टिस कर रही है. पिछले कुछ साल में भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में कई प्रयोग देखने को मिले हैं और अब विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की तैयारी के लिए टीम रंग बिरंगी रबर गेंदों का इस्तेमाल कर रही है ताकि कैचिंग के दौरान आखिरी मौके पर गेंद के रूख बदलने पर भी कैच लपकने में परेशानी नहीं हो.

यहां अभ्यास के दौरान शुभमन गिल को हरी गेंदों से कैच लपकते देखा गया. पीले रंग की भी गेंद थी लेकिन लॉन टेनिस गेंद नहीं थी जो आम तौर पर विकेटकीपर और करीबी क्षेत्ररक्षकों के अभ्यास के लिये इस्तेमाल की जाती है. एनसीए के लिए काम कर चुके एक मशहूर फील्डिंग कोच ने बताया ,‘ये खास तौर पर बनाई गई रबर बेंदें है, वह नहीं जो गली क्रिकेट में इस्तेमाल होती है. इन्हें ‘रिएक्शन गेंद’ कहते हैं और ये इंग्लैंड या न्यूजीलैंड जैसे कुछ खास देशों में अभ्यास के लिए इस्तेमाल की जाती है जहां ठंडी हवा और ठंडा मौसम होता है.’

21 साल के अफगान क्रिकेटर का धमाल, पलक झपकते ही तोड़ डाला शुभमन गिल का रिकॉर्ड, वनडे में हासिल किया खास मुकाम

हरी गेंद की अहमियत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘किसी खास रंग का कोई वैज्ञानिक या क्रिकेटिया कारण नहीं है. लेकिन स्लिप के क्षेत्ररक्षकों और विकेटकीपर के लिये रबर की गेंद खास तौर पर कैचिंग के लिये प्रयोग की जाती है. उन्होंने कहा ,‘इंग्लैंड एकमात्र देश है और कुछ हद तक न्यूजीलैंड में भी गेंद बल्लेबाज के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर रूख बदल लेती है जिससे कैच लपकना मुश्किल हो जाता है. ड्यूक गेंद और भी डगमगाती है इसलिये रबर की गेंदों से अभ्यास किया जा रहा है क्योंकि ये अधिक स्विंग लेती हैं या डगमगाती हैं.’ भारतीय टीम दूसरी बार डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंची है.

भारतीय टीम पिछली बार फाइनल में न्यूजीलैंड से हार गई थी. ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली बार फाइनल खेलने उतरेगी. दुनिया के दो बेस्ट टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल के बाद डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने उतरेंगे.

(इनपुट-भाषा ) 

Tags: India vs Australia, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here