[ad_1]
हाइलाइट्स
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 7 जून को आमने-सामने होंगी.
टीम इंडिया के प्लेयर्स को फाइनल से पहले है भारी दर्द.
नई दिल्ली. भारतीय टीम के खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने को तैयार है. लेकिन अपने देश के लिए खेलने से पहले इंडियन प्लेयर्स ने अपने कई फैंस को खो दिया है. जिन्होंने आईपीएल जैसे महासमर का जमकर लुत्फ उठाया होगा. भारत के ओडिशा में शुक्रवार की शाम एक भयावह ट्रेन हादसा हुआ, जिसके बाद पूरा भारत सहमा हुआ नजर आ रहा है. इस हादसे का शिकार 3 ट्रेने हुईं, जिसमें 1 मालगाड़ी शामिल थी. हादसे में अभी तक लगभग 300 मौतें सामने आ चुकी हैं.
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली तक लगभग सभी प्लेयर्स हादसे के बाद काफी भावुक हुए. विदेश में बैठी टीम इंडिया ने भयावह हादसे पर घायलों के लिए दुआएं की. सभी प्लेयर्स ने ट्वीट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है. कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट पर लिखा, ‘ओडिशा में ट्रेन हादसे से प्रभावित हर व्यक्ति के प्रति मेरी संवेदना है. ईश्वर शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करे और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’



विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी किया ट्वीट
इस हादसे पर विराट कोहली ने भी अपनी दुखद भावना प्रकट करते हुए लिखा, ‘ओडिशा में दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ. मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’ अजिंक्य रहाणे ने लिखा, ‘ओडिशा में ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ. सभी प्रभावितों के लिए शक्ति और शांति की कामना करता हूं.’
7 जून को होगा फाइनल
फाइनल से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी ट्रॉफी को हासिल करने के लिए 7 जून को आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया ने पिछले 10 साल से कोई भी आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित बिग्रेड इस सूखे को खत्म करने में कामयाब हो पाती है या नहीं.
.
Tags: India vs Australia, Rohit sharma, Virat Kohli, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 03, 2023, 17:44 IST
[ad_2]
Source link