Home Sports डब्ल्यूटीसी फाइनल ड्रॉ हुआ तो किसके नाम होगी ट्रॉफी? क्या कहते हैं नियम

डब्ल्यूटीसी फाइनल ड्रॉ हुआ तो किसके नाम होगी ट्रॉफी? क्या कहते हैं नियम

0
डब्ल्यूटीसी फाइनल ड्रॉ हुआ तो किसके नाम होगी ट्रॉफी? क्या कहते हैं नियम

[ad_1]

नई दिल्ली. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप फाइनल (IND vs AUS WTC Final 2023) की तैयारियों के मद्देनजर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 से 11 जून तक खेला जाने वाला डब्ल्यूटीसी फाइनल ड्रॉ होने की सूरत में दोनों टीमों को ज्वाइंट विनर घोषित कर दिया जाएगा.

इस मुकाबले के पांचों दिन बारिश की भविष्यवाणी नहीं है, जो फैंस के लिए राहत की खबर है. क्योंकि कोई भी क्रिकेट फैन इस मुकाबले में किसी तरह का व्यवधान नहीं देखना चाहेगा. शुरू के 4 दिन तक बारिश के आसार नहीं हैं. हालांकि मुकाबले में यदि किसी तरह की बाधा उत्पन्न होती है और उसकी वजह से खेल जाया होता है तो उसके लिए रिजर्व डे का भी प्रावधान है.

बाबर-रिजवान पढ़ाई की पिच पर भी पास, हार्वर्ड में किया खास काम, क्लासमेट्स भी एक से बढ़कर धुरंधर

इस कंडीशन में होगा रिजर्व डे का उपयोग 

हर रोज 6 घंटे का खेल खेला जाएगा. यदि किसी कारणवश 5 दिनों में कुल 30 घंटे का खेल नहीं हो पाता है, तब रिजर्व डे का इस्तेमाल होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया (ind vs aus wtc final 2023) की टीमें पहली बार ओवल में आमने सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमों का सामना इस मैदान पर नहीं हुआ है. दोनों ने हालांकि मेजबान इंग्लैंड टीम के साथ यहां जरूर खेला है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया पहली ओवल में होंगे आमने सामने 

भारतीय टीम ने द ओवल (Team India the Oval Records) में अभी तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं जहां उसे 2 में जीत मिली है जबकि 5 में हार का सामना करना पड़ा हे वहीं 7 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर 38 टेस्ट में से 7 जीते हैं वहीं 17 में उसे हार नसीब हुई है जबकि 14 टेस्ट बराबरी पर छूटे हैं. भारत ने इस मैदान पर आखिरी बार 2021 में जीत दर्ज की थी. तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे. इससे पहले टीम इंडिया ने 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में यहां पहला टेस्ट मैच खेला था जिसमें उसे मेजबानों के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था.

Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Pat cummins, Rohit sharma, WTC Final

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here