Home Sports बाबर आजम को मिला विराट का स्थान, 11 प्लयेर्स की लिस्ट में नहीं रन मशीन का नाम

बाबर आजम को मिला विराट का स्थान, 11 प्लयेर्स की लिस्ट में नहीं रन मशीन का नाम

0
बाबर आजम को मिला विराट का स्थान, 11 प्लयेर्स की लिस्ट में नहीं रन मशीन का नाम

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने 2022 में 3 साल बाद लगाया था शतक.
7 जून को होगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC Final.

नई दिल्ली. विराट कोहली (Virat Kohli), एक ऐसा नाम जिसका मॉडर्न क्रिकेट में खूब डंका बजता है. विराट ने करियर की शुरुआत से ही शतकों की ऐसी बारिश की, कि अब दुनिया का कोई बैटर उनके आस-पास भी नहीं है. अपनी बैटिंग से कोहली ने अपनी किस्मत को मात दी है. लेकिन साल 2022 से पहले विराट को किस्मत की मार मिली. 3 साल तक शतकवीर के बल्ले से एक भी सेंचुरी नहीं निकली. नतीजा यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) टीम ऑफ द टूर्नामेंट में विराट कोहली का नाम नहीं है. हालांकि, अब एक बार फिर विराट कोहली शतकों में डील करते नजर आ रहे हैं.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डब्लूटीसी टीम ऑफ द टूर्नामेंट चुनी है, जिसमें विराट कोहली का नाम नहीं है. चुनी गई प्लेइंग इलेवन में ओपनर्स के रूप में उस्मान ख्वाजा और करुणारत्ने का नाम है. इसके बाद तीसरे नंबर पर बाबर आजम का नाम है. बाबर ने 2021 के 2023 के बीच 14 मैच में 1500 रन बनाए. वहीं, नंबर 4 पर जो रूट को जगह मिली है जिन्होंने 22 मैच में 1915 रन ठोके हैं. इसके बाद आते हैं आक्रामक बैटर ट्रेविस हेड, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत में कई बार अहम भूमिका निभाई.

पंत, जडेजा और अश्विन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऋषभ पंत की वीरता को कौन भूल सकता है. इस बल्लेबाज ने घर के बाहर अपनी पारियों से विरोधी टीमों के धागे खोल दिए. दिसंबर 2022 में भयावह कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत की कमी डब्लूटीसी फाइनल में टीम इंडिया को खल रही है. टीम में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की जोड़ी को जगह मिली है. इसके बाद तेज गेंदबाजों में कप्तान पैट कमिंस, जिमी एंडरसन और कगसो रबाडा को स्थान मिला है.

रिंकू सिंह का शर्टलेस लुक देख फिदा हुईं शुभमन गिल की बहन! फैंस में मची खलबली, नितीश राणा की वाइफ ने क्या कहा?

डब्लूटीसी टीम ऑफ टूर्नामेंट

उस्मान ख्वाजा, दिमुथ करुणारत्ने, बाबर आजम, जो रूट, ट्रैविस हेड, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, पैट कमिंस (कप्तान), जिमी एंडरसन, कगिसो रबाडा.

Tags: Babar Azam, India vs Australia, Virat Kohli, WTC

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here