[ad_1]

बाबा बागेश्वर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। रेल हादसे के बाद रेल सुरक्षा को पुख्ता करने की मांग उठ रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटना ना हो। इसी बीच अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा किया है। बाबा बागेश्वर ने कहा है कि उन्हें देश में घटने वाली बड़ी घटनाओं का संकेत पहले ही मिल जाता है।
क्या ट्रेन हादसे के बारे में बाबा बागेश्वर को पहले ही पता चल गया था?
बाबा बागेश्वर इन दिनों गुजरात के वडोदरा में धार्मिक आयोजन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘एक पत्रकार ने उनसे पूछा है कि क्या देश में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में उन्हें पहले ही पता चल जाता है तो इसके जवाब में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हां, उन्हें पहले ही घटनाओं का आभास हो जाता है लेकिन जानना बात अलग है, टालना बात अलग है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि भगवान कृष्ण को भी पता था कि महाभारत का युद्ध होगा लेकिन क्या वो टाल पाए?’
बाबा बागेश्वर के जवाब का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया जा रहा है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ‘हम प्रतिदिन अपने इष्ट के चरणों में अर्जी लगाते हैं कि इस राष्ट्र का, दुनिया का कोई अमंगल ना हो। बाबा ने कहा कि पवन की गति से हमें संकेत मिल सकते हैं क्योंकि ये पवन पुत्र का दरबार है।’
[ad_2]
Source link