Home Sports CSK को चैंपियन बनाने वाले को हुआ क्या? डेब्यू के बाद ही टीम से हो गया बाहर

CSK को चैंपियन बनाने वाले को हुआ क्या? डेब्यू के बाद ही टीम से हो गया बाहर

0
CSK को चैंपियन बनाने वाले को हुआ क्या? डेब्यू के बाद ही टीम से हो गया बाहर

[ad_1]

हाइलाइट्स

CSK को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले का फीका रहा वनडे डेब्यू
पहले वनडे के बाद ही टीम से हो गया बाहर, आखिर हुआ क्या?

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में रिकॉर्ड 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीता है. चेन्नई को चैंपियन बनाने में 20 साल के मथीशा पथिराना का अहम योगदान रहा था. बेबी मलिंगा के नाम से मशहूर इस पेसर ने आईपीएल 2023 के 12 मैच में 19 विकेट झटके थे. आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का मथीशा को इनाम मिला और उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया और मथीशा ने अफगानिस्तान के खिलाफ हम्बनटोटा में खेले गए पहले वनडे में डेब्यू किया. पर मथीशा आईपीएल जैसा चमकदार प्रदर्शन नहीं कर पाए.

मथीशा पथिराना अपने डेब्यू वनडे में सबसे महंगे साबित हुए और 8.5 ओवर में 66 रन दिए. उनके हाथ महज 1 विकेट ही आया. आईपीएल 2023 में सटीक यॉर्कर और कसी हुई लाइन लेंथ से गेंदबाजी करने वाले मथीशा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में 8 वाइड फेंकी. उनकी गेंदों पर अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने 4 चौके और 2 छक्के उड़ाए. अफगानिस्तान पहला वनडे 19 गेंद रहते 6 विकेट से जीत गया था.

मथीशा की 1 वनडे के बाद टीम से छुट्टी
अफगानिस्तान ने 269 रन के टारगेट को 46.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था. अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने 98 रन की पारी खेली थी. डेब्यू वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ हम्बनटोटा में ही खेले जा रहे दूसरे वनडे में प्लेइंग-XI में जगही नहीं मिली और टीम से ड्रॉप कर दिया गया.

‘हाथ आया पर मुंह न लगा…’ जब एक फोन कॉल से टूटा सहवाग के डेब्यू का सपना, पर सचिन लाए रेगिस्तान में तूफान

मथीशा के अलावा तीन और खिलाड़ियों एंजेलो मैथ्यूज, दुसन हेमंता और लाहिरू कुमारा को भी प्लेइंग-XI से बाहर कर दिया गया. बाहर किए 4 खिलाड़ियों के स्थान पर सदीरा समरविक्रमा, महीश तीक्ष्णा, वानिंदु हसारंगा और दुश्मंता चमीरा खेल रहे हैं.

Tags: Afghanistan, Dasun Shanaka, Kusal Mendis, Sri lanka

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here