[ad_1]

विपक्षी दलों के नेता
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना में 12 जून को होने विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कुछ अन्य प्रमुख नेता बैठक के लिए उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विचार-विमर्श बाद में करने का विचार है ताकि वे भी इसमें भाग ले सकें। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और द्रमुक नेता व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण 12 जून को होने वाली बैठक में शामिल होने में मुश्किल हो रही है। राहुल गांधी इस समय अमेरिका में हैं।
जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों के बीच एकता बनाने के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और वाम दलों के अलावा कई क्षेत्रीय क्षत्रपों से बात करने का बीड़ा उठाया है।
[ad_2]
Source link