Home Breaking News Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, पहलवानों के कहने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले

Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, पहलवानों के कहने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले

0
Wrestlers Protest: सोनीपत में महापंचायत आज, पहलवानों के कहने पर लिए जा सकते हैं कड़े फैसले

[ad_1]

Mahapanchayat in Mundlana village in Sonipat in support of women wrestlers all update

महापंचायत के लिए पहुंचे गुरनाम चढ़ूनी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर संघर्षरत महिला पहलवानों के समर्थन में रविवार को सोनीपत के मुंडलाना गांव के स्टेडियम में महापंचायत हो रही है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की तरफ से आयोजित महापंचायत की तैयारियां पूरी करने के बाद घोषणा की जा चुकी है कि पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Wrestlers Protest: मैं तो परेशान हो लिया, घर भी नहीं आ पा रहा हूं… नाबालिग के पिता ने बयां किया अपना दर्द

गांव मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में हो रही महापंचायत में प्रदेश के साथ ही पंजाब व उत्तर प्रदेश के किसान संगठन व उनके पदाधिकारी व सदस्य पहुंचना शुरू हो गए है। इसके लिए चार एकड़ में पंडाल लगाया गया है। पंचायत में पहलवानों के साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पहलवानों के साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे। पहलवानों की रजामंदी से ही सभी फैसले लिए जाएंगे। 

पंडाल में मंच पर पहलवान साक्षी मलिक, विनेश व बजरंग पूनिया के साथ ही पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, किसान गुराम चढूनी, जयंत चौधरी, चंद्रशेखर के बैठने की व्यवस्था की गई है। दूर दराज से आए किसानों व किसान नेताओं के लिए सुबह से ही भंडारा भी लगाया गया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here