Home Breaking News WTC Final: वॉर्नर-स्मिथ के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार, जानें क्यों ओवल में अश्विन-जडेजा का खेलना जरूरी

WTC Final: वॉर्नर-स्मिथ के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार, जानें क्यों ओवल में अश्विन-जडेजा का खेलना जरूरी

0
WTC Final: वॉर्नर-स्मिथ के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड शानदार, जानें क्यों ओवल में अश्विन-जडेजा का खेलना जरूरी

[ad_1]

WTC Final 2023: Know Why Ashwin and Jadeja Are Importance To Play in Test Championship Final

रविचंद्रन अश्विन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। दोनों टीमों के कई खिलाड़ी लंबे समय से इस मैच के लिए तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल 2023 में भी दोनों टीमों के कई खिलाड़ी खेल रहे थे और अब आईपीएल खत्म हो चुका है। ऐसे में दोनों टीमें सात जून से ओवल में होने वाले मैच के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगी हुई हैं। इस बीच भारतीय टीम में अश्विन को मौका देने को लेकर काफी बात हो रही है। कई दिग्गजों का मानना है कि इंग्लैंड की तेज पिच पर अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिलना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि अश्विन जैसा गेंदबाज पिच से मदद का मोहताज नहीं है, वह किसी भी पिच पर बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। अश्विन के आंकड़े भी इस बात की पुष्टि करते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 22 मैच में 114 विकेट झटके हैं। वहीं, बल्ले के साथ 543 रन भी बनाए हैं, जिसमें 62 रन की एक पारी भी शामिल है। वह सात बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here