[ad_1]
हाइलाइट्स
पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी
बताया- कौन बनेगा WTC फाइनल का चैंपियन
नई दिल्ली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की शुरुआत होने में अब बस 2 दिन का समय बचा है. 7 जून से मुकाबला शुरू हो जाएगा. टीम इंडिया का यह दूसरा फाइनल है. भारतीय टीम अपना शत प्रतिशत देकर इस मुकाबले को जीतना चाहेगी. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व घातक गेंदबाज वसीम अकरम ने भविष्यवाणी करते हुए कहा है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीत जाएगा.
वसीम अकरम ने आईसीसी के एक इवेंट में कहा, ” जब आप ओवल में अगस्त के अंतिम हफ्ते या सितंबर के शुरुआती महीने में खेलते हो तो उस टाइम पर पिच थोड़ी सी सूखी रहती है. लेकिन इस समय यहां की पिच काफी फ्रेश है और यहां पर ज्यादा बाउंस देखने को मिल सकता है. ड्यूक गेंद ज्यादा स्विंग करती है और वह कुकाबुरा के मुकाबले सख्त भी है. इसलिए मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत सकता है.” बेशक अकरम ने भारतीय फैंस को निराश करने वाला प्रिडिक्शन दिया है.
इस इवेंट में रवि शास्त्री ने कहा,” मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर आप भारत की पेस अटैक को देखें तो जसप्रीत बुमराह होते तो मैं यह कह सकता था कि यह मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के साथ टीम इंडिया विरोधी टीम के बराबर पर है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अटैक देखें तो वहां पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. मुझे लगता है कि मोहम्मद शमी भारत के लिए एक्स फैक्टर खिलाड़ी हो सकते हैं. पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है.”
बता दें कि फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी है. जहां वह ओवल के मैदान पर आमने सामने होगी. दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई है इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. कौन सी टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी यह तो समय ही बताएगा.
.
Tags: Ravi shastri, Wasim Akram, WTC Final
FIRST PUBLISHED : June 05, 2023, 13:54 IST
[ad_2]
Source link