[ad_1]

योग (सांकेतिक तस्वीर)।
– फोटो : iStock
विस्तार
21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के हर राज्य के प्रत्येक गांव में “हर घर आंगन योग” मनाया जाएगा। इसके लिए आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ग्राम प्रधानों को चिट्ठी लिखकर गांव के प्रत्येक आंगन में योग दिवस को मनाने के लिए कहा है।
योग दिवस मनाने के कार्यक्रम को लेकर हुई’ एक बड़ी बैठक में दुनिया भर के समुद्री क्षेत्रों के देशों में इसके और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंत्रालय ने दूतावासों को भी निर्देश दिए हैं। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ और ‘हर घर आंगन योग’ के लिए मंत्रालय ने सोमवार को पूरी रिपोर्ट भी मांगी है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से उत्तर प्रदेश के मदरसों और मजारों पर भी योग कराए जाने की तैयारियां चल रही है।
केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में शामिल सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनेवाल के निर्देश पर जिम्मेदार अधिकारियों ने राज्यों के मुख्य सचिवों के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को भेजी गई चिट्ठी और उस पर किए जाने वाले अमल के बारे में समीक्षा की। योग दिवस की तैयारिययो की मॉनिटरिंग करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि देश के सभी गांवों के हर घर में इस बार योग दिवस मनाया जाना है। इसके लिए ‘हर घर आंगन योग’ नाम का बड़ा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत गांव गांव के हर घर आंगन में परिवार का मुखिया और परिवार के सभी सदस्य योगिक क्रियाएं करेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रधानों से संपर्क किया गया है। जबकि नगर पंचायत और नगरपालिका समेत अन्य बड़ी सोसाइटीज में आरडब्लूए के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और स्थानीय लोगों से संपर्क किया गया है।
[ad_2]
Source link