Home Breaking News Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, दो बजे के बाद सजा का होगा एलान

Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, दो बजे के बाद सजा का होगा एलान

0
Mukhtar Ansari: अवधेश राय हत्याकांड में माफिया मुख्तार अंसारी दोषी करार, दो बजे के बाद सजा का होगा एलान

[ad_1]

Mafia Mukhtar Ansari convicted in Awadhesh Rai murder case varanasi court

मुख्तार अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 32 साल पुराने वाराणसी के  बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में विशेष न्यायाधीश (एमपी-एलएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत ने माफिया मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। आज दोपहर बाद सजा का एलान होगा। पूर्वांचल में सभी की निगाहें अब इस ओर टिकी है कि मुख्तार को क्या सजा मिलेगी।

बीते एक साल में मुख्तार अंसारी को चार मामलों में सजा सुनाई जा चुकी है। लेकिन इन सभी मामलों में अवधेश राय हत्याकांड का मामला सबसे बड़ा और सबसे बड़ी सजा के प्रावधान का है। अवधेश राय हत्याकांड में मुख्तार अंसारी मुख्य आरोपी है।  कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सिविल कोर्ट परिसर के साथ ही नौ मंजिला बिल्डिंग स्थित अदालत कक्ष की सुरक्षा व्यवस्था सख्त है।

सिविल कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर पुलिस और खुफिया विभाग के लोगों की नजर है। अधिवक्ता अनुज यादव ने बताया कि दिनदहाड़े अवधेश राय की हत्या की गई थी। 32 साल पुराने इस मामले में एमपी-एलएलए कोर्ट ने मुख्य आरोपी मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। घटना के दो चश्मदीद गवाहों ने गवाही दी। लंच के बाद दोपहर दो बजे कोर्ट में सजा का एलान होगा।एमपी-एमएलए कोर्ट में सिर्फ मुख्तार अंसारी का केस चल रहा था, बाकी अभियुक्तों का मामला इलाहाबाद के जिला न्यायलय में लंबित है। 

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बताया विपक्षी एकता का प्लान, पटना में क्षेत्रीय दलों का महाजुटान जल्द

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here