Home Breaking News जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया ने लगाया ‘तारक मेहता’ के मेकर्स पर शोषण का आरोप, कही यह बात

जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया ने लगाया ‘तारक मेहता’ के मेकर्स पर शोषण का आरोप, कही यह बात

0
जेनिफर के बाद मोनिका भदौरिया ने लगाया ‘तारक मेहता’ के मेकर्स पर शोषण का आरोप, कही यह बात

[ad_1]

टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दर्शकों के बीच जबर्दस्त लोकप्रियता रही है। यह शो लंबे वक्त से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है। अपनी अलग कहानी के लिए मशहूर यह शो इन दिनों अलग वजहों से चर्चा में है। एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री के बाद अब शो में ‘बावरी’ बनी मोनिका भदौरिया ने प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी पर आरोप लगाए हैं। 



बता दें कि जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसी के साथ उन्होंने यह दावा भी किया था कि कई और एक्ट्रेस भी इस पीड़ा से गुजरी हैं। जेनिफर के बाद अब एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि शो के सेट पर उनका भी शोषण किया गया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी कहा है कि प्रोड्यूसर्स अब उनका बकाया भी नहीं दे रहे हैं।


बता दें कि मोनिका भदौरिया कुछ सप्ताह पहले जेनिफर के सपोर्ट में भी आगे आई थीं। अब एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान मोनिका ने कहा, ‘जब मैंने शो छोड़ा, तब कोई मेरे साथ नहीं आया। इसके बाद मैंने मीडिया को अप्रोच किया, जब मीडिया ने मुझसे बात करनी चाही तो उन्होंने मुझसे बॉन्ड साइन करा लिया यह कहकर कि पेपर साइन करके दो कि तुम मीडिया में नहीं जाओगी।  वो लोग बोले कि ऐसा करोगी तो तुम्हारी बकाया राशि मिल जाएगी, नहीं तो भूल जाओ पैसे।

Kangna Ranaut: ट्रेडिशनल हेडपीस को ‘ताज’ कहा तो भड़कीं कंगना, बोलीं- इन्हें अपनी विरासत के बारे में नहीं पता




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here