Home Breaking News मानव तस्करी: पंजाब की महिला पर ओमान में जुल्म, कई जगह बेच काम करवाया, वेतन नहीं, यातना मिली

मानव तस्करी: पंजाब की महिला पर ओमान में जुल्म, कई जगह बेच काम करवाया, वेतन नहीं, यातना मिली

0
मानव तस्करी: पंजाब की महिला पर ओमान में जुल्म, कई जगह बेच काम करवाया, वेतन नहीं, यातना मिली

[ad_1]

Indian woman stranded in Oman returned

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय महिलाओं का नौकरी के नाम पर आर्थिक और मानसिक शोषण करने का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिछले दिनों पंजाब के एक गांव की 26 वर्षीय शादीशुदा महिला के भारतीय दूतावास की मदद से व्हाइट पासपोर्ट पर लौटने के बाद अब ऐसा ही मामला सामने आया है। यह भी महिला पंजाब की है। नारकीय जीवन जीने के बाद दो दिन पहले मानव तस्करों के चंगुल से बचकर महिला अपने घर पहुंच गई है।

भारत वापस आने से पहले पीड़ित महिला ने ओमान के मस्कट स्थित गुरुद्वारा साहिब में दो महीने छिपकर दिन काटे। महिला की शिकायत पर पंजाब के जीरा की महिला ट्रेवल एजेंट जसपाल कौर, कर्नाटक बंगलूरू के अलबक्श और ओमान में भारतीय मूल के मानव तस्कर मोहम्मद हाशिम के खिलाफ बंदी बनाकर बेचने और साजिश रचकर धोखाधड़ी करने समेत पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट 2014 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमे की जांच डीएसपी जगरांव सतविंदर सिंह विर्क खुद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब और बंगलूरू के ट्रेवल एजेंट जसपाल कौर और अलबक्श को गिरफ्तार करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओमान में रह रहे मानव तस्कर मोहम्मद हाशिम के प्रत्यार्पण की कार्रवाई की जाएगी। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here