[ad_1]

एशिया कप 2023
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान इस साल होने वाले एशिया कप से अपना नाम वापस ले सकता है। दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) उम्मीद कर रहा था कि उसे उसके प्रस्तावित ‘हाईब्रिड मॉडल’ के मामले में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से समर्थन मिलेगा। हालांकि, इन तीनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के ‘हाइब्रिड मॉडल’ को नकार दिया। ऐसे में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने पर विचार कर रहा है। इस साल एशिया कप सितंबर में वनडे फॉर्मेट में हो सकता है।
[ad_2]
Source link