Home Breaking News Bridge Collapse : बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव का आरोप, कहा- अगुवानी पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया

Bridge Collapse : बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव का आरोप, कहा- अगुवानी पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया

0
Bridge Collapse : बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव का आरोप, कहा-  अगुवानी पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया

[ad_1]

Bridge Collapse: Bihar government minister Tej Pratap Yadav's allegation, said- BJP demolished Aguni bridge

मंत्री तेज प्रताप यादव।
– फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव

विस्तार

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के गिरने के बाद से बिहार में जो सियासत तेज हुई, वह अब तक जारी है। अब राजद सुप्रीमो और बिहार मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस प्रतिक्रिया दी है। तेज प्रताप पुल गिरने के सवाल पर भाजपा पर ही बड़ा आरोप लगा दिया। उन्होंने कहा कि इस पुल को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है। हम पुल बना रहे हैं और भाजपा वाले इसे गिरा रहे हैं। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। दरअसल, मीडिया से वन एवं पर्यावरण मंत्री से अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने पर तेजस्वी यादव के इस्तीफ के संबंध में सवाल पूछा गया गया तो भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा वाले ही पुल गिराते हैं।

पूर्व पथ निर्माण बोले-  तेजस्वी यादव बच नहीं सकते

वह इस मामले में पूर्व पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2016 में जब पुल का डिजाइन बना था। आप उस वक्त उपमुख्यमंत्री थे और जब दोबारा उस पुल पर काम शुरू हुआ जांच होने के बाद उस वक्त भी आप की सरकार थी। इस तरह से तेजस्वी यादव बच नहीं सकते। राजनीतिक लाभ उठाने के लिए काम तो कुछ करते नहीं हैं। नितिन नवीन ने कहा कि 2014 में इस पुल का जब शिलान्यास किया गया। उस समय तेजस्वी यादव पथ निर्माण मंत्री थे, टेंडर जब आवंटित हुआ उस समय भी तेजस्वी यादव ही मंत्री थे। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा- हर जगह भ्रष्टाचार और घोटाला हावी है

वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि खगड़िया में निर्माणाधीन अगुवानी घाट-सुल्तानगंज पुल का एक हिस्सा ही केवल गंगा नदी में नहीं समाया है। बल्कि मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति भी गंगा में समा गई है। नीतीश कुमार के तथाकथित राज में यह कुशासन का ही तो खेल है कि हर जगह भ्रष्टाचार और घोटाला हावी है जिसका नतीजा इस पुल का गिरना भी है। मुख्यमंत्री पुल को गिरने पर अपनी चिंता व्यर्थ में व्यक्त कर रहे हैं। उन्हें तो तुरंत सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से इसकी जांच करानी चाहिए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here